इटावा 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन बुधवार 12 बजे किया जाएगा। इटावा शहर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया।पीपल्दा विधानसभा के खातोली मंडल,इटावा देहात एवं इटावा शहर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा बाइक रैली का का आयोजन किया जा रहा है।बाइक रेली का शुभारंभ दोपहर 12 बजे कोटा रोड स्थित पेट्रोल पंप से शुभारंभ होगा।बाइक रैली मुख्य बाज़ार से होती हुई अंबेडकर चौराहे पर पहुँचेगी।बाइक रैली के मुख्य अथिति प्रेम गोचर जिलाध्यक्ष भाजपा कोटा देहात रहेंगे।

बाइक रैली मे भाजपा तीनों मंडलों के सभी पदाधिकारीगण , जनप्रतिनिधिगण ,सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी ,बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे।

भाजपा इटावा द्वारा तिरंगे वितरित किए:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत इटावा में 'राष्ट्र प्रथम' के भाव के साथ घर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,महामंत्री देवकीनंदन परिहार,उमाशंकर बैरवा,युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन नंदवाना ,उपाध्यक्ष कीर्ति खुराना,रमेश चंद नागर,पार्षद गायत्री सोनी,महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कँवर गुप्ता,हरिशंकर पंकज,जयंत मोदी, राजेंद्र नागर, मनोज पारेता ,रामस्वरूप योगी,चेतराम नागर,अभिषेक मित्तल, नरेंद्र गोचर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।