जल जीवन मिशन में फर्जी प्रमाण पत्र से टेंडर हासिल करने के मामले को लेकर ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सीबीआई अब पीएचईडी के तीन रीजन में हुए टेंडर और वर्क ऑर्डर का रिकॉर्ड खंगाल रही है. ठेकेदारों और पीएचईडी अधिकारियों के साथ ही कई दलाल भी सीबीआई के राडार पर हैं.जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने पीएचईडी के जयपुर रीजन-प्रथम, जयपुर रीजन-द्वितीय और अजमेर रीजन में हुए टेंडर और वर्क ऑर्डर का रिकॉर्ड दिल्ली तलब किया है. इसके साथ ही आधिकारिक रूप से ई-मेल पर हुए संवाद की कॉपी भी मांगी है. यह सभी रिकॉर्ड दिल्ली भिजवाए गए हैं. जहां अधिकारी गहनता से पड़ताल में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जयपुर रीजन-प्रथम, जयपुर रीजन-द्वितीय और अजमेर रीजन में जनवरी से जुलाई 2023 के बीच हुए टेंडरों का रिकॉर्ड सीबीआई ने तलब किया है. शिकायतों के बाद विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा ने जांच करवाई तो जयपुर और अलवर रीजन में बिना पाइप लाइन बिछाए ही मैसर्स श्रीगणपति ट्यूबवेल कंपनी और मैसर्स श्रीश्याम ट्यूबवैल कंपनी को भुगतान करने की बात सामने आई है. इसके साथ ही बिना लैब टेस्ट के पाइप बिछाकर फर्जीवाड़ा करने की भी बात सामने आई थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બનાસકાંઠા સ્વિપ ટીમ દ્વારા દાંતમાં મતદાર જાગૃતિ બાઈક રેલી યોજાઇ
વિધાનસભા સામાન્ય ચૂંટણી-૨૦૨૨
મતદાર જાગૃતિ અભિયાન હેઠળ સ્વીપ ટીમ દ્વારા દાંતા ખાતે બાઇક રેલી...
Vivo V40 Series Launched: 50MP ZEISS OIS मेन कैमरा के साथ लॉन्च हुए वीवो फोन, फटाफट चेक करें दाम
Vivo V40 Series भारत में लॉन्च हो गई है। Vivo V40 Series फोन को 50MP ZEISS Group सेल्फी कैमरा 92...
कमलेश शर्मा बने राष्ट्रीय भगवा सेना के शहर जिलाध्यक्ष
कमलेश शर्मा बने राष्ट्रीय भगवा सेना के शहर जिलाध्यक्ष
बून्दी। शुक्रवार को राष्ट्रीय भगवा...