बीते लंबे समय से खबरें हैं कि अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक ले रहे हैं। जुलाई में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग पहुंचे थे। उनके कटे-कटे रहने से तलाक की खबरों को और हवा मिलने लगी थी। इसी बीच अब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो ये कहते नजर आए कि मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे हैं। हालांकि वो एक AI जनरेटेड डीपफेक वीडियो था। वीडियो वायरल होने के बाद अब अभिषेक ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।हाल ही में बॉलीवुड UK मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन से तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए कहा है, मैं अब भी शादीशुदा हूं।आगे उन्होंने कहा, मेरे पास आप सबको कहने के लिए कुछ नहीं है। आप सभी ने इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। मैं समझता हूं कि आपने ऐसा क्यों किया है। आपको कोई स्टोरी फाइल करनी होती है। ये ठीक है, हम सेलिब्रिटी हैं, हमें ये झेलना पड़ेगा। हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अभिषेक बच्चन के फैन पेज से शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर तलाक अनाउंस करते दिखे थे। वीडियो में उन्होंने कहा था, 'इस जुलाई में मैंने और ऐश्वर्या ने तलाक लेने का फैसला किया है। बीते कुछ साल मेरी बेटी आराध्या के लिए ठीक नहीं रहे हैं। हालांकि, आज में यहां आपसे ऐश्वर्या से डिवोर्स लेने की वजहों पर बात करने आया हूं।’ बताते चलें कि अभिषेक का जो वीडियो वायरल हुआ था, वो AI जनरेटेड है। गौर से देखने में पता चलता है कि अभिषेक की लिपसिंक उनके ऑडियो से मेल नहीं खाता है। वीडियो में छेड़छाड़ कर इसे डीपफेक बनाया गया था। जिस समय वीडियो वायरल हुआ, उस समय एक्टर ओलिंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पेरिस में थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વિધાનસભાની ચૂંટણીને ટાણે કોંગ્રેસ એકશનમાં યુથ કોંગ્રેસ NSUI સોપાંઇ મહત્વની જવાબદારી
વિધાનસભાની ચૂંટણીને ટાણે કોંગ્રેસ એકશનમાં યુથ કોંગ્રેસ NSUI સોપાંઇ મહત્વની જવાબદારી
दो लाख की Down Payment के बाद ले आएं Skoda Slavia का बेस वेरिएंट, हर महीने देनी होगी इतनी EMI
यूरोपिय वाहन निर्माता Skoda की ओर से मिड साइज सेडान सेगमेंट में Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है।...
રાયડાની જીવાતે બનસકાંઠા જીલ્લાની આર્થીક નગરી ડીસા સહેર સહીત સમગ્ર ઉત્તર ગુજરાત ને બાનમાં લીધુ.!
રાયડાની જીવાતે બનસકાંઠા જીલ્લાની આર્થીક નગરી ડીસા સહેર સહીત સમગ્ર ઉત્તર ગુજરાત ને બાનમાં લીધુ.!
कोटा जिला के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने 27 पदक जीत कर लहराया जीत का परचम
कोटा डिस्ट्रिक ताईक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय 31वी सब जूनियर...
औरंगाबादमध्ये 2.80 कोटींच्या खंडणीसाठी निवृत्त अधिकाऱ्याचं सिनेस्टाईल अपहरण
औरंगाबाद: औरंगाबादमध्ये दिवसेंदिवस गुन्हेगारीच्या प्रमाणात वाढ होत असून आहे. 2.80 कोटींच्या...