आपके लिए एक काम की जानकारी लाए हैं। आप पॉकेट में फिट होने वाले छोटू से फोल्डेबल फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। हम यहां Oppo Find N3 Flip की बात कर रहे हैं। ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन को Sleek Black और Cream Gold कलर में खरीद सकते हैं। लॉन्च के बाद पहली बार इस फोन की कीमत 50 हजार से नीचे आई है।

 एक नया फोल्डेबल फोन खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन बजट की वजह से प्लान नहीं बन पा रहा है तो खुश हो जाइए। आपके लिए एक काम की जानकारी लाए हैं। आप पॉकेट में फिट होने वाले छोटू से फोल्डेबल फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। हम यहां Oppo Find N3 Flip की बात कर रहे हैं। ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन को Sleek Black और Cream Gold कलर में खरीद सकते हैं।

Oppo Find N3 Flip की कीमत हुई कम

दरअसल, ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन बीते साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 94,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब इस फोन की कीमत 50 हजार रुपये से भी कम पर आ गई है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन को लॉन्च होने के बाद अब तक के सबसे कम पर लिस्ट किया गया है। फोन को 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, इस फोन को बैंक ऑफर में और कम पर खरीदा जा सकता है। Oppo Find N3 Flip की खरीदारी ICICI Bank Credit Card, BOBCARD, YES Bank Credit Card से करते हैं तो 1000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।

Oppo Find N3 Flip की खूबियां