रावतभाटा हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में 15 अगस्त 2024 को प्रस्तावित अखंड भारत दिवस संकल्प शोभायात्रा के लिए द्वितीय बैठक का आयोजन मानव मंदिर प्रांगण स्थित माताजी मंदिर पर रविवार को किया गया। हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक दिनेश ठाकुर ने बताया कि अखंड भारत संकल्प दिवस पर शोभायात्रा बप्पा रावल चैराहे से प्रारंभ होकर चार नंबर गेट के सामने से एनटीसी बाजार, हैवीवाटर गेट, अंबेडकर सर्किल, बालाराम चैराहा, नया बाजार चैराहा, चेतक मार्केट, कामधेनु चैराहा होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। जहां आरती कर प्रसाद वितरण के बाद समापन किया जाएगा। खंड युवा प्रमुख प्रवीण लाड़ ने बताया कि शोभायात्रा के लिए भैंसरोडगढ़ प्रमुख कुशाल चन्द्र, बोराव प्रमुख चंद्रकांत टेलर, मंडेसरा प्रमुख सुनील राठौर, बड़ोदिया प्रमुख बनवारीलाल वैष्णव एवं एकलिंगपुरा प्रमुख जगदीश चंद्र शर्मा को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक चेतन सिंह सांखला ने की शोभायात्रा का आयोजन हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा एवं सभी गैर राजनीतिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक संगठनों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है। इस राष्ट्रवादी कार्यक्रम में सभी रावतभाटा तहसील एवं नगर तहसील, नागरिक शामिल होकर शोभायात्रा की भव्यता को बढ़ाएं। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी अखंड भारत दिवस पर वाहन रैली शोभायात्रा 15 अगस्त को अपराहृन 4 बजे बप्पा रावल चैराहा चारभुजा से राणा पूंजा स्टेडियम तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा कार्यक्रम के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाकारियों व कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक में जिला सहसंयोजक मनोज लाड़, खंड सहसंयोजक जितेंद्र जैन, युवा प्रमुख प्रवीण लाड, कुशाल चन्द्र, नगर युवा प्रमुख विक्रम जैन, पंकज सिंह, दीपक गंगवाल, गिर्राज सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಫ್ರೀಡಂ ಪಾರ್ಕ್ ನಲ್ಲಿ ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯ ಬಲಗೈ ಸಮುದಾಯಗಳ ಒಕ್ಕೂಟದಿಂದ ಬೃಹತ್ ಪ್ರತಿಭಟನೆ
ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯ ಬಲಗೈ ಸಮುದಾಯಗಳ ಒಕ್ಕೂಟ ಹಾಗೂ ವಿವಿಧ ದಲಿತ ಸಂಘಟನೆಗಳು ಒಳ ಮೀಸಲಾತಿ ರಹಿತ, ಹಳೆ ಮೀಸಲಾತಿಯ...
ভাদ্ৰাগাঁৱত অসম গোৰ্খা সম্মিলনী অন্তৰ্গত ভাদ্ৰাগাঁও শাখা পুনৰ গঠন সন্দৰ্ভত সভা, ভাদ্ৰাগাঁও শাখাৰ গঠন
আজি বঙাইগাঁও জিলাৰ ভাদ্ৰাগাঁৱত অসম গোৰ্খা সম্মিলনী বঙাইগাঁও জিলা সমিতিৰ অন্তৰ্গত ভাদ্ৰাগাঁও শাখা...
श्री साईबाबा मंदिर संस्थान ची पालखीसह पदयात्रा मोठ्या उत्साहात शिर्डी कडे प्रस्थान.
औरंगाबाद:-(दीपक परेराव )दि. 30 डिसेंबर शुक्रवार रोजी मिनी शिर्डी म्हणून ख्याती असलेले श्री साई...
गोपालगढ़ कांड का जिन्न फिर बाहर: CM भजनलाल बिना अनुमति गए विदेश, कोर्ट में लगी याचिका; कांग्रेस ने मांगा जवाब
भरतपुर जिले के गोपालगढ़ दंगा प्रकरण में अग्रिम जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बिना...
PM Modi's Russia Visit: 'नेहरूफोबिया से ग्रस्त लोगों को भी...,' जयराम रमेश का PM मोदी पर तंज; कही ये बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए रूस में हैं। राष्ट्रपति...