27 जुलाई को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में चार राज्यों के शामिल होने के इन्कार के बाद पंजाब ने भी फैसला किया है कि वह भी इस बैठक में शामिल नहीं होगा।कांग्रेस की सत्ता वाले तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना व हिमाचल प्रदेश ने नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले ही मना कर दिया है। इसके अलावा डीएमके शासित तमिलनाडु भी इस बैठक में शामिल नहीं होगा। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब सरकार ने नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। पार्टी आइएनडीआइए की सहयोगी है, इसलिए वह भी गठबंधन के घटक दलों के फैसले के साथ है। आप महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा है कि नीति आयोग की बैठक का कोई लाभ नहीं होता। वहां बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन होता कुछ नहीं है। नीति आयोग की बैठक में केवल किसी राज्य को पीछे धकेलने और किसी राज्य को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की जाती है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार छोटी मानसिकता से राजनीति कर रही है। हमें सरकार को जगाने की आवश्यकता है। उन्हें बताना पड़ेगा कि आप गलत कर रहे हो।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मेथी दाना के अद्भुत फायदे | METHI KE FAYDE #shorts
मेथी दाना के अद्भुत फायदे | METHI KE FAYDE #shorts
पवारांना बारामतीत भाजप का लक्ष करतय?
पवारांना बारामतीत भाजप का लक्ष करतय?
2024 Elections: Smriti Irani के बयान पर भड़के Jairam Ramesh, कहा- उनका काम केवल बयानबाजी करना
2024 Elections: Smriti Irani के बयान पर भड़के Jairam Ramesh, कहा- उनका काम केवल बयानबाजी करना
विद्यार्थ्यांना गणवेशा साठी सौ सुमती नखाते यांची वीस हजारांची मदत.
पाथरी:- शासनाच्या वतीने विद्यार्थ्यांना गणवेश आणि पुस्तके मोफत दिली जातात मात्र गणवेश वाटपात केवळ...