शिवसेना-यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे के काफिले पर राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया. इस पर उद्धव गुट के संजय राउत ने राज ठाकरे पर पलटवार किया है. साथ ही हमला करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा अपराध दोबारा मत करिए क्योंकि गड़बड़ हो जाएगा. आपके घर में भी माता-पिता और बच्चे हैं.संजय राउत ने रविवार को कहा, ''काफिले पर रात के अंधेरे का फायदा लेकर छुपकर हमला किया. क्योंकि हमला करने के लिए हिम्मत चाहिए. जान बचाकर भाग गए. अगर सामने आते तो कुछ गलत हो जाता. आप ऐसा मत कीजिए. आपके घर में बच्चे हैं. माता पिता और पत्नी है. हमें चिंता है. इस प्रकार का अपराध फिर मत कीजिएगा क्योंकि गड़बड़ हो जाएगी.'' संजय राउत ने कहा, ''आपसे कोई हमला करवा रहा है. वह अहमद शाह अब्दाली है. उसने महाराष्ट्र में इस तरह से अराजकता फैलाने के लिए सुपारी दी हुई है. आपका इस्तेमाल हो रहा है. आपके नेता सुपारी लेते हैं और चुप बैठते हैं. आपको एक दूसरे के खिलाफ लड़ाते हैं. यह ठीक नहीं है राज्य में. यह करते रहिए लेकिन आपका राजनीति में इस्तेमाल हो रहा है.'' विरोधियों पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा, ''ये सुपारी गैंग है. मैं किसी पार्टी का नाम नहीं ले रहा हूं. चुनाव से पहले ध्यान हटाने के लिए महाराष्ट्र में अराजकता फैलाने का काम हो रहा है. यह ठीक नहीं है.'' राज ठाकरे पर तंज करते हुए राउत ने कहा, ''हमारी पार्टी की तरफ से राज ठाकरे के काफिले पर कभी हमला नहीं किया. वह हमारी पार्टी की भूमिका नहीं है. मैंने पहले भी स्पष्ट किया है. नामर्दगी उसे कहते हैं जो अंधेरे में फेंकता है और उसे शाबाजी देते हैं.''
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भारतीय पश्चिम रेलवे : नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अहमदाबाद मण्डल की कुछ ट्रेने प्रभावित रहेगी #sms
भारतीय पश्चिम रेलवे : नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अहमदाबाद मण्डल की कुछ ट्रेने प्रभावित रहेगी #sms
કડીના નંદાસણ ગામે આ જમીન ઉપર અમારો હક છે તમારો નથી જેવી બાબતમાં ધીંગાણું ખેલાયું; 7 સામે ફરિયાદ નોંધાઈ
કડી તાલુકાના નંદાસણ મુકામે ડાંગરવા રોડ ઉપર ત્રણ ઇસમો સેન્ટ્રો ગાડી લઈને ધોકા અને લાકડીઓ લઈને આવી...
Rahul Gandhi defaming and insulting India in USA : Chugh
Anti-national agenda is Rahul Gandhi's top priority: Chugh
BJP national general secretary...
राहत सामग्री अगर ग़ज़ा नहीं पहुंची तो क्या होगा? #shorts (BBC Hindi)
राहत सामग्री अगर ग़ज़ा नहीं पहुंची तो क्या होगा? #shorts (BBC Hindi)