शिवसेना-यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे के काफिले पर राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया. इस पर उद्धव गुट के संजय राउत ने राज ठाकरे पर पलटवार किया है. साथ ही हमला करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा अपराध दोबारा मत करिए क्योंकि गड़बड़ हो जाएगा. आपके घर में भी माता-पिता और बच्चे हैं.संजय राउत ने रविवार को कहा, ''काफिले पर रात के अंधेरे का फायदा लेकर छुपकर हमला किया. क्योंकि हमला करने के लिए हिम्मत चाहिए. जान बचाकर भाग गए. अगर सामने आते तो कुछ गलत हो जाता. आप ऐसा मत कीजिए. आपके घर में बच्चे हैं. माता पिता और पत्नी है. हमें चिंता है. इस प्रकार का अपराध फिर मत कीजिएगा क्योंकि गड़बड़ हो जाएगी.'' संजय राउत ने कहा, ''आपसे कोई हमला करवा रहा है. वह अहमद शाह अब्दाली है. उसने महाराष्ट्र में इस तरह से अराजकता फैलाने के लिए सुपारी दी हुई है. आपका इस्तेमाल हो रहा है. आपके नेता सुपारी लेते हैं और चुप बैठते हैं. आपको एक दूसरे के खिलाफ लड़ाते हैं. यह ठीक नहीं है राज्य में. यह करते रहिए लेकिन आपका राजनीति में इस्तेमाल हो रहा है.'' विरोधियों पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा, ''ये सुपारी गैंग है. मैं किसी पार्टी का नाम नहीं ले रहा हूं. चुनाव से पहले ध्यान हटाने के लिए महाराष्ट्र में अराजकता फैलाने का काम हो रहा है. यह ठीक नहीं है.'' राज ठाकरे पर तंज करते हुए राउत ने कहा, ''हमारी पार्टी की तरफ से राज ठाकरे के काफिले पर कभी हमला नहीं किया. वह हमारी पार्टी की भूमिका नहीं है. मैंने पहले भी स्पष्ट किया है. नामर्दगी उसे कहते हैं जो अंधेरे में फेंकता है और उसे शाबाजी देते हैं.''
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
लाल टोपी की शान रखना दलालों से बचकर रहें अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश लखनऊ में,लाल टोपी की शान रखना दलालों से बचकर रहें अखिलेश यादव। मालूम होकि जनपद लखनऊ...
અમદાવાદઃ અટલ બ્રિજ જોવા માટે એન્ટરન્સ ફી ચૂકવવી પડશે, AMCએ નક્કી કરી ફી
અમદાવાદ શહેરનું ગૌરવ વધારતા અને શહેરના પૂર્વ અને પશ્ચિમ વિસ્તારોને જોડતા અટલ ફૂટ ઓવર બ્રિજને 27મી...
Bajaj ने रजिस्टर कराया Vector ट्रेडमार्क, Husqvarna के साथ पेश कर सकती है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर; जानें डिटेल्स
Bajaj Auto ने भारत में Vector नाम से एक नया ट्रेडमार्क दायर किया है जो दोपहिया निर्माता का भविष्य...
Breaking News: Gurugram में एक हैरान कर देने वाली घटना | Gurugram Crime News | Haryana
Breaking News: Gurugram में एक हैरान कर देने वाली घटना | Gurugram Crime News | Haryana