बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ अब बांग्लादेश का हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक लोग एकजुट हो गए हैं। शनिवार को लाखों की संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी एकजुटता दिखाई। बांग्लादेश की राजधानी ढाका और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर चटगांव में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस ने भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के प्रति नाराजगी जताई और इसे घृणित करार दिया। मोहम्मद यूनुस ने आंदोलन कर रहे छात्रों से अल्पसंख्यक हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों को बचाने की अपील करते हुए कहा कि 'क्या ये हमारे देश के लोग नहीं हैं? आपने देश बचाया तो क्या आप कुछ परिवारों को नहीं बचा सकते?...आपको कहना चाहिए कि किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। वे भी हमारे भाई हैं। हम साथ लड़े और हम साथ ही रहेंगे।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से अल्पसंख्यकों के खिलाफ देश के 52 जिलों में हिंसा की 205 घटनाएं हो चुकी हैं। इन हिंसा की घटनाओं में सैंकड़ों अल्पसंख्यक घायल हुए हैं और कई के घर-मकान तबाह कर दिए गए हैं। कई हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया गया है। हिंसा की घटनाओं में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के दो हिंदू नेताओं की भी हत्या कर दी गई है। हजारों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोग देश छोड़ने की फिराक में हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शरीर में खून की कमी को मात्र 8 दिन में पूरा करे | तेजी से खून बढ़ाने के उपाय | Dr. Bimal Chhajer
शरीर में खून की कमी को मात्र 8 दिन में पूरा करे | तेजी से खून बढ़ाने के उपाय | Dr. Bimal Chhajer
ড্ৰাগছ সৰবৰাহকাৰীলৈ আৰক্ষীৰ গুলি।
ড্ৰাগছ সৰবৰাহকাৰীলৈ আৰক্ষীৰ গুলি।
কাকপথাৰত এনকাউণ্টাৰ ৷
আৰক্ষীৰ গুলিত আহত জিন্তু মৰাণ...
Sanjay Kadam On Ramdas Kadam : जे सख्या भावाचे झाले नाहीत ते जनतेचे काय होणार !
Sanjay Kadam On Ramdas Kadam : जे सख्या भावाचे झाले नाहीत ते जनतेचे काय होणार !
Vikram Vedha Teaser Review | Hrithik Roshan and Saif Ali Khan
Vikram Vedha movie Trailer review. The movie seems excellent and Khritik Roshan as usual is...
તળાજાના નવા ધારાસભ્ય ગૌતમભાઈ ચૌહાણનું ભવ્યાતિભવ્ય સ્વાગત કરાયું માનવ મેદની ઉમટી પડી
તળાજાના નવા ધારાસભ્ય ગૌતમભાઈ ચૌહાણનું ભવ્યાતિભવ્ય સ્વાગત કરાયું માનવ મેદની ઉમટી પડી