अमरीकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडेनबर्ग रिसर्च भारत में एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में जल्दी ही कुछ बड़ा होने वाला है। हिंडेनबर्ग ने पिछले साल 24 जनवरी को अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज की शेयर बिक्री से ठीक पहले एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी समूह पर शेयरों की कीमत में हेरफेर समेत कई तरह के आरोप लगाए गए थे। हिंडेनबर्ग ने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन आरोपों पर सेबी चेयरपर्सन ने पहली प्रतिक्रिया दी है। माधबी पुरी ने हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और इसे चरित्रहनन की कोशिश बताया। इस रिपोर्ट के कारण ग्रुप के मार्केट कैप में $150 अरब तक गिर गया था। इससे गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई थी। हालांकि हाल के महीनों में अडानी ग्रुप के शेयरों ने काफी हद तक अपने नुकसान की भरपाई कर ली है। अडानी समूह पर रिपोर्ट के बाद भारतीय शेयर बाजार रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने हिंडेनबर्ग को 46 पेज का कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके जवाब में हिंडेनबर्ग ने सेबी पर ही आरोप लगाते हुए कहा था कि वह निवेशकों के बजाय धोखाधड़ी करने वालों को बचा रहा रहा है। सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने रविवार की सुबह जारी एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हिंडनबर्ग 10 अगस्त को आई रिपोर्ट में हमारे खिलाफ लगाए गए आरोपों के संदर्भ में बताना चाहते हैं कि रिपोर्ट में लगाए गए आधारहीन आरोपों को हम हर सिरे से खारिज करते हैं। इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। हमारा जीवन और फाइनेंस खुली किताब की तरह है। हमें अपने किसी भी फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट को पब्लिक करने से कोई ऐतराज नहीं है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
इन्द्राणी बांध, इन्द्रगढ़ के वेस्टवेयर से बहने वाले पानी से सड़क मार्ग बाधित
बूंदी। राजस्थान सरकार ने जल संग्रह व सिंचाई के लिए पहाड़ों के मध्य इन्द्राणी बांध बनवाया गया है।...
Indore: ट्रक ड्राइवर्स छोड़ रहे नौकरी... जानिए क्यों है विरोध? ABP Live
Indore: ट्रक ड्राइवर्स छोड़ रहे नौकरी... जानिए क्यों है विरोध? ABP Live
सांस अभियान 12 नवंबर से 28 फरवरी 2025 तक होगा आयोजित निमोनिया नहीं तो बचपन सही थीम पर होगे कार्यक्रम आयोजित
बालोतरा, 12 नवंबर। देश में 0-5 वर्ष से छोटे बच्चों में निमोनिया एवं उससे होने वाली जटिलता, बच्चों...
लोकसभा चुनाव के बाद किस पार्टी में आएगा भूचाल?
लोकसभा चुनाव के नतीजे अगले महीने घोषित होंगे. बीजेपी हो या कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दल,...