सुल्तानपुर. नगर पालिका में 8 माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने और उनकी 10 दिन से हड़ताल के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया है। जहां भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष जगदीश कलमंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर ऊर्जा मंत्री रामनगर के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा ।इस मौके पर जमकर नारेबाजी की गई।इस मौके पर ऊर्जा मंत्री के नाम के दिए ज्ञापन में बताया कि 8 माह से घर का खर्चा तक उधारी में चल रहा है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा ।गरीब सफाई कर्मचारी साफ सफाई करके जीवन यापन करते हैं। लेकिन इसका भी पैसा नहीं दिया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो सभी मिलकर आंदोलन करेंगे ।जिस पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने डीएलबी डायरेक्टर को फोन कर सफाई कर्मचारियों का वेतन तुरंत दिलाने के लिए कहा। इस दौरान भारतीय किसान संघ के मुकुट बिहारी, पवन शर्मा ,शिवराज योगी, सुल्तानपुर सफाई जमादार बंटी झावा, सत्यनारायण, दिनेश झावा, बलराम समेत कई सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सावन का महीना पवन करे शोर... श्रावणी तीज मेले में हुई सुपरहिट फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां
श्रावणी तीज मेला महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के...
BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए PM मोदी रूस रवाना; 5 महीने के भीतर पुतिन से होगी दूसरी बार मुलाकात
नई दिल्ली। मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच...
Dead body || Young man || Pinku Gogoi -27 || Recovered || Road connecting Dhakuakhan and Machkhowa
Dead body || Young man || Pinku Gogoi -27 || Recovered || Road connecting Dhakuakhan and Machkhowa