तलवण्डी सेक्टर एक में स्थित शिव भगवती मन्दिर में यशोदा महिला मण्डल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा एवं सहस्रधारा शिवाभिषेक किया गया। शिव भगवती मन्दिर अध्यक्ष विकास गोयल एवं संरक्षक डॉ आरबी गुप्ता ने बताया की भारत राष्ट्र के कल्याण एवं विश्व शांति के लिए चारधाम, भितरियाकुण्ड एवं नीलकण्ठ महादेव मन्दिर से लाए हुए जल से भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। भव्य कावड़ यात्रा मारुति नन्दन हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव भगवती मन्दिर पहुंची। मार्ग में भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में भगवान भोलेनाथ के जयकारें गूंजते रहे। हर-हर महादेव, बम-बम भाले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। उसके बाद मन्दिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ का मंत्रों द्वारा पण्डित आचार्य हरीश मुद्गल के सानिध्य में मुख्य यजमान रुद्र गोयल लड्डू द्वारा सहस्रधारा शिवाभिषेक किया। यशोदा महिला मण्डल से सीमा गोयल, प्रेमलता गुप्ता, गीता मिश्रा, रखी मेहरा, हेमलता रुद्रवाल, मधु शर्मा मीनाक्षी गुप्ता, अमिता भण्डारी, पूजा राव, वन्दना गोस्वामी, मोक्षिता, सुनीता शर्मा, अर्चना व्यास, संगीता अग्रवाल, किरण गोस्वामी आदि ने भव्य कावड़ में सहयोग किया। मन्दिर समिति के मोहन लाल गहलोत, के एन अग्रवाल, लादुलाल सुतार, मन गुप्ता, हर्ष गुप्ता, कुणाल मिस्र, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, रुद्र गोयल लड्डू आदि के सहयोग से महाप्रसाद एवं कावड़ यात्रा सम्पन्न हुई। पण्डित केशव शर्मा, पण्डित आचार्य हरीश मुद्गल ने मुख्य यजमान रुद्र गोयल द्वारा सहस्रधारा शिवाभिषेक कराया। अंत में महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
আলোকৰ সন্ধানত কণ কণ ছাত্ৰ ছাত্ৰীৰ বিপদসংকুল যাত্ৰা
আলোকৰ সন্ধানত কণ কণ ছাত্ৰ ছাত্ৰীৰ বিপদসংকুল যাত্ৰা
ડીસામાં બંધ મકાનોને નિશાન બનાવતા બે શખસોને પોલીસે ઝડપ્યા
ડીસા તાલુકામાં ઘરફોડ ચોરીના ગુનાઓ આચરનાર બે રીઢા ચોરને પોલીસે ઝડપી પાડ્યા છે અને ઝડપાયેલ બંને...
સાવલી ડેસર ના ધારાસભ્ય કેતન ઈનામદાર ને ટુંડાવ ખાતે આવેલ દરગાહે સાકર તુલા કરી માનતા પૂરી કરાઈ.
સાવલી ડેસર ના ધારાસભ્ય કેતન ઈનામદાર ને ટુંડાવ ખાતે આવેલ દરગાહે સાકર તુલા કરી માનતા પૂરી કરાઈ.
हिटवेव को लेकर प्रशासन अलर्ट। जिला कलक्टर श्री यादव एवं उपखंड अधिकारियों ने किया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण। ।हिटवेव एवं पेयजल को लेकर लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
अभावग्रस्त गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित करने निर्देश
बालोतरा, 10 अप्रेल। जिला...