कोटा में बिजली कम्पनी केईडीएल लोगों की जान लगातार जोखिम में डाल रही है, केईडीएल की लापरवाही से लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। बरसात के मौसम में बिजली कम्पनी की लापरवाही शनिवार को एक बालक पर भारी पड़ी। कोटा उत्तर निगम उप महापौर सोनू कुरैशी ने बताया कि केईडीएल की घोर लापरवाही से वार्ड 53 कोटा उत्तर नगर निगम में एक बच्चा दोपहर करीब 1.45 बजे नवाज पढने जा रहा था, तभी घर के बाहर लगे खम्भे में करंट आ रहा था जिसकी चपेट में बच्चा आ गया और चिपक गया, स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे जान जोखिम में डालकर बच्चें को खम्भे से छुडाया और बच्चें को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सोनू कुरैशी ने बताया कि उर्जा मंत्री केवल विद्युत विभाग के मामले में खानापूर्ति कर रहे हैं और लगातार लोगों अपनी जान जोखिम में डालनी पड रही है, सीधे तोर पर खम्भे में करंट आना विद्युत कम्पनी की लापरवाही है, ऐसे में ना तो अधिकारियों पर कार्रवाई होती है और ना ही जिम्मेदार इस लचर व्यवस्था को ठीक करते हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब जनता केईडीएल के दफ्तर में तीखा विरोध करेगी। घंटाघर निवासी जाबिर हुसैन ने बताया कि उसका बेटा 17 वर्षीय अकमल हुसैन दोपहर में नमाज के लिए घर से निकला ही था कि घर के बाहर लगे विद्युत पोल की चपेट में आ गया। विद्युत पोल में करंट आ रहा था, बच्चा चिपका रहा तभी स्थानीय लोगों ने उसे खम्भे से हटाया। उसके बाद लोगों ने कई जगह फोन किए लेकिन प्रोपर व्यवस्थाएं नहीं होने से खम्भे में करंट आता रहा और काफी देर बाद जाकर केईडीएल के अधिकारियों ने लाइटों को बंद किया जो घोर लापरवाही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દેવગઢ બારિયા નગર થી અંબાજી પગપાળા સંધ રથ સાથે રવાના થયું
દેવગઢ બારિયા નગર થી અંબાજી પગપાળા સંધ રથ સાથે રવાના થયું
Fali S Nariman Death: 'वह एक महान बुद्धिजीवी थे', वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन के निधन पर बोले CJI चंद्रचूड़
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का 95 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो...
मैदान में भोपाल की नई महापौर मालती राय, निगम कंट्रोल रूम पहुंचकर की अफसरों से चर्चा! MP News Indore
MP News TVमैदान में भोपाल की नई महापौर मालती राय, निगम कंट्रोल रूम पहुंचकर की अफसरों से चर्चा! MP...
राजापूर तालुक्यातील ३१ ग्रामपंचायतींची मुदत नोव्हेंबरमध्ये संपणार, आगामी निवडणुकीचे वेध
राजापूर : ऑक्टोबरच्या १३ तारखेला तालुक्यातील पाच ग्रामपंचायतीच्या निवडणुकीचे मतदान होत असतानाच या...
સાંસદ પૂનમબેન માડમે શ્રી ગણેશ ઉત્સવમાં મહિલા મંડળની બહેનો અને દિકરીઓ સાથે રાસ નો આનંદ માણ્યો. વિડિઓ
સાંસદ પૂનમબેન માડમે શ્રી ગણેશ ઉત્સવમાં મહિલા મંડળની બહેનો અને દિકરીઓ સાથે રાસ નો આનંદ માણ્યો. વિડિઓ