इटावा

भारतीय जनता पार्टी के इटावा नगर, इटावा देहात व खातोली मंडल की सयुक्त बैठक शनिवार को मास्टर वीरेंद्र सिंह कल्याण ट्रस्ट में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन नंदवाना की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमे तिरंगा रैली के जिला संयोजक मनीष सामरिया मुख्य अथिति रहे। इस अवसर पर इटावा नगर में तिरंगा रैली के आयोजन को लेकर चर्चा की गई जिसमे 14 अगस्त को आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रैली के सह संयोजक राकेश पारेता ने बताया की तिरंगा रैली सूखनी नदी पेट्रोल पंप से दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। जो मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर सर्किल पर पहुंचेगी जहा पर समापन होगा। इस तिरंगा वाहन रेली मे इटावा शहर, खातोली व इटावा देहात के कार्यकर्ता भाग लेगे। इसके साथ ही मंडल के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिला संयोजक मनीष सामरिया ने कहा की पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय एकता के इस पर्व के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह , इटावा देहात मंडल अध्यक्ष ओम मीणा , जिला तिरंगा रैली सहसंयोजक राकेश पारेता,मंडल महामंत्री देवकीनंदन परिहार ,जोधराज नागर, श्याम मीणा ,उमाशंकर बेरवा, ओम प्रकाश कुशवाहा, सुरेंद्र जगरोटिया, रमेश नागर, जगदीश सिंह, रणजीत आर्य, अक्षय शर्मा, तरुण कोठारी, वीरेंद्र सुमन, दिलीप गौतम, विष्णु सुमन, रामदेव सुमन, जिनेन्द्र शर्मा, विमल वैष्णव, राजेंद्र सुमन सहित अनेक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।