बंगाल में महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग कर दी है। वहीं, अब सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि आरोपियों को मौत की सजा दिलाकर ही रहेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उनकी सरकार एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करेगी। बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण का संकेत मिला है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन और जुलूस उचित है। इस घटना को वीभत्स और घृणित बताते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों से विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आग्रह किया। इससे पहले दिन में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि अगर आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसे "कड़ी से कड़ी सजा" मिले।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पुरानि धान मंडी मैं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी...
સુરતમાં આયોજિત ભવ્ય રોડ-શોમાં જનતાનું અભિવાદન ઝીલતાં લોકલાડીલા પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદી...
आवाज़ न्यूज़ 24x7
सवाददाता »परमार जी
સુરતમાં આયોજિત ભવ્ય રોડ-શોમાં જનતાનું અભિવાદન ઝીલતાં...
राहुल गांधी के समर्थन में केरल के मुख्यमंत्री का बयान वास्तविक नहीं, माकपा का है दोहरा एजेंडा: कांग्रेस
कांग्रेस ने शनिवार को केरल में सत्तारूढ़ माकपा और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर 'डबल...
પોલીસને જેલમાં મોકલવાની પાક્કી વ્યવસ્થા હર્ષ સંઘવીએ કરી, DGPએ આપ્યા તપાસના આદેશ - Prashant Dayal
પોલીસને જેલમાં મોકલવાની પાક્કી વ્યવસ્થા હર્ષ સંઘવીએ કરી, DGPએ આપ્યા તપાસના આદેશ - Prashant Dayal
Kanpur-Unnao Bridge Collapse: कानपुर को उन्नाव से जोड़ने वाला 150 साल पुराना गंगा पुल ढहा | Aaj Tak
Kanpur-Unnao Bridge Collapse: कानपुर को उन्नाव से जोड़ने वाला 150 साल पुराना गंगा पुल ढहा | Aaj Tak