कोटा में शनिवार दोपहर को बारिश का दौर शुरू हुआ। कई इलाकों में तेज तो कुछ में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। कोटा में इस बार बारिश का औसत कोटा पूरा हो चुका है। इधर, बारिश के चलते शनिवार दोपहर कलेक्ट्री चौराहे के पास एक पेड गिर गया। जिससे उसके नीचे एक ऑटो और एक कार दब गई। ऑटो में एक व्यक्ति था जो दब गया। उसके पैरों में चोट आई है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, उसके पैर में चोट आई है। कोटा में 739.6 एमएम तक बारिश शुक्रवार शाम को हो चुकी थी। वहीं रात को 52.2 एमएम बारिश हुई। शनिवार दोपहर से भी बारिश का दौर चल रहा है। तेज बारिश के चलते सिविल लाइन नयापुरा में एक पेड़ उखड़ कर ऑटो पर गिरने से उसके नीचे ऑटो चालक दब गया। जिसको नयापुरा पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार व स्थानीय लोगों ने मिलकर बाहर निकाला। वहां एक कार भी खड़ी थी जो भी पेड़ के नीचे दब गई। इधर, लगातार बारिश होने के चलते कई कॉलोनियों में पानी भरने की भी संभावना बनी हुई है। ऐसे में रेस्क्यू टीमें भी अलर्ट मोड पर है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हनुमान बेनीवाल की तर्ज पर दौसा से नवनिर्वाचित सांसद करने चले थे ये काम
राजस्थान में पांच विधायकों में से सासंद बने चार विधायकों ने विधायिकी से इस्तीफा दे दिया है। दौसा...
ભારતમાં સૌપ્રથમ વખત ઊંટ મિલ્ક ઓર્ગેનિક સર્ટિફિકેટ
ઊંટડીના દૂધને તેના સ્વાસ્થય લાભોને ધ્યાનમાં રાખીને સફેદ સોનું કહેવામાં આવે છે
કચ્છના ઊંટડીના...
પીપળી ગામના માજી સરપંચને માર મારી ઉપાડી જવાની ધમકી મળી
પાટડી તાલુકાના પીપળી ગામના માજી સરપંચને માર મારી ઉપાડી જવાની ફોન પર ધમકી મળ્યાની પોલીસ ફરીયાદ...
Delhi NCR Rain LIVE Updates: सुबह-सुबह की बड़ी खबरें | Noida Rain Today | Yamuna Flood | Aaj Tak LIVE
Delhi NCR Rain LIVE Updates: सुबह-सुबह की बड़ी खबरें | Noida Rain Today | Yamuna Flood | Aaj Tak LIVE