कोटा के कॉमर्स कॉलेज का भवन जर्जर हालत में है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ने कोटा के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा के भवन की जर्जर हालत के विरोध में प्राचार्य को आयुक्तालय एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। मेवाड़ा ने बताया कि कॉलेज भवन की ऐसी कोई दीवार नहीं है जो क्षतिग्रस्त न हो रही हो। सभी कमरों की छतें टपकती हैं। महाविद्यालय के भीतर के सभी छज्जे बारिश के इस मौसम में ढह चुके हैं। प्राचार्य को इस संबंध में कई बार बताया और ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में विरोध स्वरूप स्टूडेंट्स क्लास रूम में हैलमेट लगाकर बैठे। मेवाड़ा ने बताया कि एलडीसी के 400 छात्रों की परीक्षा कॉलेज में होनी है। अगर कोई घटना हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा। रोज स्टूडेंट्स कॉलेज में पढ़ने आ रहे हैं लेकिन उनकी चिंता कोई नहीं कर रहा है। ऐसे में अब छात्र सड़कों पर उतरकर कॉलेज भवन के लिए प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे। मांग सिर्फ यही है कि कॉलेज भवन की मरम्मत हो और यहां नव निर्माण करवाया जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખંભાત બેઠક પર કોંગ્રેસ પાર્ટીમાંથી ચિરાગ પટેલે ઉમેદવારીપત્ર ભર્યું : જનમેદની ઉમટી
ખંભાત વિધાનસભા બેઠક પર કોંગ્રેસ પાર્ટીના ઉમેદવાર ચિરાગ પટેલે ૧૨ : ૩૯ કલાકે નામાંકનપત્ર ભર્યું...
Japan में 90 मिनट में 21 बार हिली धरती, दहशत में लोग | Earthquake | Japan Tsunami | New Year 2024
Japan में 90 मिनट में 21 बार हिली धरती, दहशत में लोग | Earthquake | Japan Tsunami | New Year 2024
पवई गोलीकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार घटना में लिप्त आलाजरब अवैध देसी पिस्टल मय कारतूस बरामद
दिनांक 15/01/26 को फरियादी मोहम्मद रहीस पिता जुमराती मोहम्मद उम्र 50 साल निवासी ग्राम...