चुनाव आयोग ने देशभर सहित प्रदेश में भी राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है. अब इस सीट को लेकर बीजेपी ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. प्रदेश के बड़े नेता लगातार दिल्ली चक्कर लगा रहे हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी से ज्योति मिर्धा ने मुलाकात की. जिसके बाद राज्यसभा को लेकर और सियासी बातें शुरू हो गई. राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है. जिस पर 3 सितंबर को मतदान होगा. अनुमान है कि बीजेपी का प्रदेश में संख्याबल पूरा है, इसलिए हो सकता है वोटिंग की नौबत ना आए और बिना चुनाव के ही बीजेपी किसी नेता को राज्यसभा भेज सकती है. अब किस नेता को राज्यसभा भेजा जाएगा..इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच शुक्रवार को नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि क्या ज्योति मिर्धा को बीजेपी राज्यसभा के उपचुनाव में उम्मीदवार बना सकती है या फिर हनुमान बेनीवाल की खींवसर विधानसभा सीट पर ज्योति मिर्धा को उपचुनाव लड़ा सकती है. तमाम तरीके से अलग-अलग कयास लगातार लगाए जा रहे हैं. ज्योति मिर्धा मूल रूप से नागौर की रहने वाली है, लेकिन अभी उनका मूल निवास हरियाणा में है. हरियाणा में आगामी चुनावों को देखते हुए और प्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी जाट वोटर को साधने के लिए ज्योति मिर्धा को राज्यसभा भेज सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
64MP प्राइमरी कैमरा, 12GB रैम और 5000mAh की बैटरी के साथ मार्केट में इस दिन एंट्री लेगी POCO की ये सीरीज, यहां जानें जरूरी डिटेल
पोको ने बजट और किफायती फोन के बाजार में अपनी जगह बनाई है। कंपनी अब अपने नए फोन को लॉन्च करने की...
સ્ટેરીંગ પરથી કાબૂ ગુમાવતા ગાડી પલ્ટી ખાઇ ગઈ...
ડીસામાં જીપડાલુ પલટી ખાતા અકસ્માત: ચાલકે સ્ટિયરિંગ પરથી કાબુ ગુમાવતા ગાડી રેલિંગ તોડી પલટી ખાઈ...
AAP नेता Saurabh Bhardwaj का दावा- आने वाले 2-3 दिनों में होगी Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी की कोशिश
AAP नेता Saurabh Bhardwaj का दावा- आने वाले 2-3 दिनों में होगी Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी की कोशिश
বহিঃৰাজ্যত হৃদক্ৰিয়া বন্ধ হৈ মৃত্যু অসমৰ চিআৰপিএফ জোৱানৰ।মৃত চিআৰপিএফ জোৱানজন মৰিয়নিৰ নতুন মাটিৰ টংকেশ্বৰ দাস।
🔴বহিঃৰাজ্যত হৃদক্ৰিয়া বন্ধ হৈ মৃত্যু অসমৰ চিআৰপিএফ জোৱানৰ।
🔴 মৃত চিআৰপিএফ জোৱানজন মৰিয়নিৰ নতুন...
Pakistan Imran Khan Arrested: 8 दिन की रिमांड पर इमरान खान, अब NAB करेगी पूछताछ
Pakistan Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे...