चुनाव आयोग ने देशभर सहित प्रदेश में भी राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है. अब इस सीट को लेकर बीजेपी ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. प्रदेश के बड़े नेता लगातार दिल्ली चक्कर लगा रहे हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी से ज्योति मिर्धा ने मुलाकात की. जिसके बाद राज्यसभा को लेकर और सियासी बातें शुरू हो गई. राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है. जिस पर 3 सितंबर को मतदान होगा. अनुमान है कि बीजेपी का प्रदेश में संख्याबल पूरा है, इसलिए हो सकता है वोटिंग की नौबत ना आए और बिना चुनाव के ही बीजेपी किसी नेता को राज्यसभा भेज सकती है. अब किस नेता को राज्यसभा भेजा जाएगा..इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच शुक्रवार को नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि क्या ज्योति मिर्धा को बीजेपी राज्यसभा के उपचुनाव में उम्मीदवार बना सकती है या फिर हनुमान बेनीवाल की खींवसर विधानसभा सीट पर ज्योति मिर्धा को उपचुनाव लड़ा सकती है. तमाम तरीके से अलग-अलग कयास लगातार लगाए जा रहे हैं. ज्योति मिर्धा मूल रूप से नागौर की रहने वाली है, लेकिन अभी उनका मूल निवास हरियाणा में है. हरियाणा में आगामी चुनावों को देखते हुए और प्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी जाट वोटर को साधने के लिए ज्योति मिर्धा को राज्यसभा भेज सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
A Story About Struggling Every Day Daily Use Fridge Cover
A Story About Struggling Every Day Daily Use Fridge Cover
राजस्थान में अक्टूबर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा:गंगानगर 14 साल में दूसरी बार तापमान 40 के पार
राजस्थान में मानसून जाने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। गंगानगर में कल दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री...
विद्यालय के एसडीएमसी ग्रुप में गणेश चतुर्थी की पोस्ट डिलीट करने का मामला, ग्रामीणों ने किया हंगामा
कोटा(बीएम राठौर). सांगोद क्षेत्र के लटूरी मोईकलां में सोशल मीडिया ग्रुप "एसडीएमसी लटूरी" पर...
હાલોલની મસવાડ GIDC-2 માં આવેલ પ્રસિદ્ધ JCB કંપની ખાતે GIDC એસોસિયેશનની સામાન્ય વાર્ષિક સભા યોજાઈ.
હાલોલ તાલુકાના મસવાડ જીઆઇડીસી -2 ખાતે આવેલ પ્રસિદ્ધ આંતરરાષ્ટ્રીય કંપની જેસીબી ખાતે આજરોજ તારીખ...
Petrol - Diesel Price in India : फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल। Petrol Pump। Oil Price
Petrol - Diesel Price in India : फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल। Petrol Pump। Oil Price