कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल राजेन्द्र कुमार की मौत हो गई। राजेन्द्र कुमार की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हुई, घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है ताकि मौत के कारण का पता लग सके। संभवत: हार्ट अटैक से ही मौत होना माना जा रहा है। एएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि राजेन्द्र कुमार मीणा (40) रेलवे कॉलोनी थाने में तैनात था। शनिवार सुबह घर पर सुबह करीब सात बजे उसने चाय पी थी। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। घरवाले तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। संजय शर्मा के अनुसार मौत के पुख्ता कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मिल सकेंगे। राजेन्द्र मूल रूप से कचोलिया का रहने वाला था जो वर्तमान में बोरखेड़ा थाना इलाके में रहता था। डिपार्टमेंट में उसकी अच्छी छवि थी। बोरखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मागच्या दाराने मनुस्मृती आणण्याचा प्रयत्न; EWS आरक्षणावरून प्रकाश आंबेडकरांची टीका
सर्वोच्च न्यायालयाने आर्थिक मागासांसाठीचं 10 टक्के आरक्षण कायम ठेवण्याचा मोठा निर्णय दिला...
आमच्या प्रयत्नांना यश आले याचे समाधान - जयंत पाटील*
आमच्या प्रयत्नांना यश आले याचे समाधान - जयंत पाटील*
रावतभाटा जरुरतमंद परिवार को पहुंचाई राशन सामग्री
रावतभाटा जरुरतमंद परिवार को पहुंचाई राशन सामग्री वार्ड नंबर 22 चर्च बस्ती निवासी युगेंद्र चौधरी...
કાકડ કોપર ગામના ભગતનું અપહરણ મામલો
#buletinindia #gujarat #valsad
एलन कोटा में निशुल्क कोचिंग के लिए शिक्षा संबल प्रवेश परीक्षा संपन्न
कोटा. शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए गठित एलएन...