राजस्थान में राज्यसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं. प्रदेश की दो सबसे बड़ी पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष इस वक्त दिल्ली दौरे पर हैं और हाईकमान से मुलाकात कर रणनीति बना रहे हैं. वहीं दूसरी ओर निर्दलीय विधायकों की डिनर पॉलिटिक्स राज्य में सुर्खियां बटोर रही है. राजस्थान के सियासी गलियारों में वायरल तस्वीर को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है, और लोग इस मुलाकत के सियासी मायने समझने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में डीडवाना के विधायक यूनुस खान, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बयाना विधायक ऋतु बनावत और सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी एक साथ डिनर टेबल पर साथ बैठे नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर यूनुस खान के जन्मदिन पर जयपुर के एक होटल में आयोजित की गई पार्टी के दौरान ली गई है. खान ने इन सभी को पार्टी का निमंत्रण भेजा था. कहा जा रहा है कि इस दौरान कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई है. हालांकि राजस्थान में भाजपा सरकार को कांग्रेस की तरह निर्दलीय विधायकों की आवश्यकता नहीं है. लेकिन फिर भी सदन के भीतर और बाहर की सियासत में निर्दलीय विधायक अपनी अनदेखी से बचने के लिए इस तरह की कवायद कर रहे हैं. बीते दिनों रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा के अंदर भजनलाल सरकार को बजट में उनके क्षेत्र की अनदेखी करने के लिए घेरा था. मगर, उसके बावजूद सदन में बजट पास हो गया. ऐसे में निर्दलीय विधायकों की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. सियासी पंडितों की मानें तो आने वाले समय में राजस्थान की सियासत से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आ सकती हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વઢવાણ વિધાનસભાની બેઠક પર જગદીશભાઈ મકવાણાને ટીકીટ આપી.
સુરેન્દ્રનગર વઢવાણ વિધાનસભાની ચુંટણીમાં ભારતીય જનતા પાર્ટી દ્વારા જીજ્ઞાબેન પંડયાને ટીકીટ આપવામાં...
Full Bulletin || 25-06-2022 || Raftaar Marathi Media
संपूर्ण बातमीपत्र - दिनांक २६ जुलै २०२२
ગીર સોમનાથમાં અલભ્ય નજારો જોવા મળ્યો
ગીર સોમનાથમાં અલભ્ય નજારો જોવા મળ્યો
DEESA/ ઉત્તર ગુજરાત પ્રદેશ કોંગ્રેસના પૂર્વ મંત્રીશ્રી ભરતસિંહ સોલંકી સાહેબનો સન્માન કરવામાં આવ્યું
DEESA/ ઉત્તર ગુજરાત પ્રદેશ કોંગ્રેસના પૂર્વ મંત્રીશ્રી ભરતસિંહ સોલંકી સાહેબનો સન્માન કરવામાં આવ્યું
OnePlus के इस प्रीमियम फोन में मिलेगा Sony का लेटेस्ट सेंसर, मिलेंगे कई खास फीचर्स
वनप्लस ने जानकारी दी है कि वह जल्द ही अपने लेटेस्ट प्रीमियम फोन लाने की तैयारी कर रहा है। ये...