केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी है कि अगर पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 14288 करोड़ रुपये की 8 सड़क परियोजनाओं को रद्द कर दिया जाएगा। नितिन गडकरी ने पत्र में लिखा, मुझे हाल ही में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पर हुई दो घटनाओं के बारे में पता चला है। जालंधर जिले में एक ठेकेदार के इंजीनियर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसका मैं फोटोग्राफ में आपको भेज रहा हूं। हालांकि, इस घटना के संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई हैं। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। वहीं, लुधियाना जिले में एक अन्य घटना में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे एक ठेकेदार के प्रोजेक्ट शिविर पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस लोगों ने इंजीनियरों और कर्मचारियों को प्रोजेक्ट शिविर में जिंदा जलाने की कोशिश की। इस मामले में लिखित शिकायत के बाद भी अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में गडकरी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण एनएचएआई इन परियोजनाओं को रद्द करने के लिए बाध्य होगी। 3 हजार करोड़ रुपये की 3 परियोजनाएं पहले ही रद्द की जा चुकी हैं तथा 4 हजार करोड़ रुपये की 4 अन्य परियोजनाएं रद्द करने के लिए विचाराधीन हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Deven Choksey’s Multibagger Stocks | Quality Midcaps में मुनाफावसूली, Heavy वेट की ओर जा रहा पैसा?
Deven Choksey’s Multibagger Stocks | Quality Midcaps में मुनाफावसूली, Heavy वेट की ओर जा...
SPOTNEWS_દાંતી ગામમાં નિરંકારી સેવાદળોએ રાહત ના કાર્યમાં કર્યો સહયોગ
SPOTNEWS_દાંતી ગામમાં નિરંકારી સેવાદળોએ રાહત ના કાર્યમાં કર્યો સહયોગ
Tejas Review | Kangana Ranaut की ये फिल्म तेजी से आपके सब्र का इम्तिहान लेती है |
Tejas Review | Kangana Ranaut की ये फिल्म तेजी से आपके सब्र का इम्तिहान लेती है |
Garlic: रोजाना सुबह खाली पेट चबा लें एक लहसुन की कली, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, वेट लॉस में भी करेगा मदद
लहसुन खाने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जिनकी मदद से...
અંબાજી ભાદરવી મેળા માં રાજ્યના માહીતી ખાતા દવરા યોજાયેલ ડબલ એન્જીન સરકાર પ્રદશન ને રસપૂર્વક નિહાળતા માઈ ભક્તો.
રાજ્ય સરકારની કલ્યાણકારી યોજનાઓ વિશાલ જન સમુદાય સુધી પહોંચાડવા નો માહિતી ખાતાનો ઉત્તમ પ્રયાસ...