रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार एक हजार यूक्रेनी सैैनिकों ने रूस में घुसकर हमला बोल दिया। जिसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रूस में आपतकाल घोषित कर दिया। यहां के कुस्र्क क्षेत्र में इमरजेंसी लगा दी गई है। कुस्र्क-ओब्लास्त प्रांत में यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से छोड़े गए सभी 27 लड़ाकू ड्रोन भी मार गिराए। युद्ध शुरू होने के बाद रूसी धरती पर यह कीव का सबसे बड़ा आक्रमण बताया जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के दुस्साहसिक हमलों का जवाब देने के लिए कुस्र्क क्षेत्र में अतिरिक्त बलों को भेजा जा रहा है। साथ ही रॉकेट लॉन्चर, आर्टिलरी गन, ट्रेलर पर ले जाए जाने वाले टैंक और भारी टै्रक वाले वाहन तैनात कर रहा है। रूस ने अपनी सीमा से लगभग 30 किमी अंदर पश्चिमी इलाके में भीषण लड़ाई की पुष्टि की है। कुस्र्क के गवर्नर स्मिरनोव ने टेलिग्राम पर बताया कि हालात कठिन हैं। कुस्र्क में ही प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का केंद्र है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की के एक शीर्ष सलाहकार मायहेलो पोडोल्याक ने कहा कि रूस को यह अहसास होने लगा है कि युद्ध धीरे-धीरे उसके क्षेत्र में घुसता जा रहा है। युद्ध में अभी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रूस संघीय स्तर पर आपातकाल की घोषणा तब करता है, जब 500 से अधिक लोग मारे जाते हैं या 500 मिलियन रूबल (लगभग 60 लाख डॉलर) से अधिक का नुकसान होता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Chiplun Murder: थरारक खून! चिपळूणमध्ये निवृत्त शिक्षिकेचा घरात हातपाय बांधून खून | चिपळूणमध्ये खळबळ
Chiplun Murder: थरारक खून! चिपळूणमध्ये निवृत्त शिक्षिकेचा घरात हातपाय बांधून खून | चिपळूणमध्ये खळबळ
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस की फैक्ट्री में लगी आग, 6 लोग हुए जख्मी
यूक्रेन की सीमा से लगे रूसी इलाकों में यूक्रेन के हमलों से बिजली उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में...
વડોદરા ના દરજીપૂરા પાસે સર્જાયો અકસ્માત અનેક લોકો ઘાયલ થયા
વડોદરા ના દરજીપૂરા પાસે સર્જાયો અકસ્માત અનેક લોકો ઘાયલ થયા
Breaking News: Sukhbir Singh Badal पर जानलेवा हमला, अमृतसर में गोल्डन टेंपल के गेट पर की गई फायरिंग
Breaking News: Sukhbir Singh Badal पर जानलेवा हमला, अमृतसर में गोल्डन टेंपल के गेट पर की गई फायरिंग
સ્વતંત્ર દિવસ પહેલાં અમદાવાદમાં જોવા મળી અનોખી દેશભક્તિ.. વિડિયો જોવા અહીં ક્લિક કરો
સ્વતંત્ર દિવસ પહેલાં અમદાવાદમાં જોવા મળી અનોખી દેશભક્તિ.. વિડિયો જોવા અહીં ક્લિક કરો