भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मालदीव पहुंच गए हैं। भारतीय विदेश मंत्री का यह मालदीव दौरा 3 दिवसीय होगा। साल की शुरुआत में भारत-मालदीव के विवाद के बाद यह पहला मौका है जब कोई भारतीय मंत्री मालदीव गया है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी दोनों देशों के संबंधों में सुधार करने की बात कह चुके हैं। मुइज्जू तो पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण में भी पहुंचे थे। जयशंकर जब मालदीव की राजधानी माले पहुंचे, तब एयरपोर्ट पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने उनका स्वागत किया। जयशंकर ने मालदीव पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि मालदीव ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) और ‘सागर’ के भारत के दृष्टिकोण में एक अहम स्थान रखता है जयशंकर और ज़मीर ने मिलकर मालदीव में हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के साथ ही दोनों देशों के बीच कुछ अहम समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने साथ मिलकर एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी किया। जयशंकर और ज़मीर के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। इन विषयों में विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार और डिजिटल सहयोग में दोनों देशों की भागीदारी शामिल थी। दोनों ने मिलकर स्ट्रीट लाइटिंग, मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों की स्पीच थेरेपी और विशेष शिक्षा के क्षेत्रों में 6 हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी किया। मालदीव में कुछ समय पहले भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली की शुरुआत हुई थी और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर पर भी दोनों ने हस्ताक्षर किया। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक्स्ट्रा 1,000 सिविल सेवा अधिकारियों की ट्रेनिंग पर राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और सिविल सेवा आयोग के बीच समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण भी किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Netflix पर डाउनलोड करना चाहते हैं अपना पसंदीदा शो या मूवी; बस फॉलो करें ये स्टेप्स और हो जाएगा काम
अगर आप कही ऐसी जगह जाने का प्लान कर रहे हैं जहां इंटरनेट का एक्सेस मिलना थोड़ा मुश्किल है तो आप...
कनवास में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
कोटा. कनवास कस्बे में धुलेट चौराहा के समीप चल रही स्व. नारायण दास दयाराम दास वैष्णव की पुण्य तिथि...
G20 Summit: प्रधानमंत्री मोदी बोले- वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा अहम
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया में हैं. अभी...
ডিব্ৰুগড়ত প্ৰয়াত নীলিম চৌধুৰী সোঁৱৰণী সাংবাদিকতা বঁটা প্ৰদান।
প্ৰবীণ সাংবাদিক ৰাজেন্দ্ৰনাথ সন্দিকৈলৈ ডিব্ৰুগড় প্ৰেছ ক্লাৱে প্ৰদান কৰিলে এই বৰ্ষৰ...
अक्षरधाम येथे उदगीर आडत व्यापाऱ्याच्या वतीन अन्नदान म्हनुन२१०क्विंटल चणाडाळ व फुटाणा २२क्विंटल रवाना
अक्षरधाम येथे उदगीर आडत व्यापाऱ्याच्या वतीन अन्नदान म्हनुन२१०क्विंटल चणाडाळ व फुटाणा २२क्विंटल रवाना