प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये दी गई है. हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. धमकी का कनेक्शन मेवात से जुड़ने के बाद राजस्थान की डीग पुलिस एक्टिव हो गयी. गृह मंत्रालय से सूचना मिलने के बाद डीग पुलिस ने दबिश दी. दबिश के दौरान करीब 19 संदिग्धों को पकड़ा है. अभी आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम कई दिनों से डीग पुलिस के साथ मेवात इलाके में दबिश दे रही है. पुलिस ने मेवात क्षेत्र से लगभग 19 संदिग्धों को तीन दिन पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. इसके अलावा लगभग आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. बताया जाता है कि धमकी देने वाले ने हथियार की खरीदारी के लिए ऑनलाइन साइट से संपर्क किया था. हथियार बेचने वाले ऑनलाइन साइट संचालक को भी पुलिस पहाड़ी थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस और जांच एजेंसी को आरोपी तक पहुंचने में परेशानी आ रही है. आरोपी ने अपना मोबाइल नष्ट कर दिया है. इसलिए पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल रहे हैं. बता दें कि साइबर ठगी की घटना बढ़ने के बाद मेवात क्षेत्र में ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है. फिलहाल पता लगा है कि मकानों पर पुलिस की बुलडोजर कार्रवाई से खफा साइबर ठगों में से किसी ने इंस्टाग्राम पर धमकी दी है. इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर करने की कोशिश कर रही है कि प्रधानमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी साइबर ठगों में से कोई एक हो सकता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વલભીપુર શહેર વિનિયન કોલેજનું ખાતમુહૂર્ત કરતા વલભીપુર ના ધારાસભ્ય શંભુનાથ જી મહારાજ
વલભીપુર શહેર વિનિયન કોલેજનું ખાતમુહૂર્ત કરતા વલભીપુર ના ધારાસભ્ય શંભુનાથ જી મહારાજ
Sanjay Raut यांची भाजपच्या माघारीवर प्रतिक्रिया, Raj Thackeray यांच्यावर टीका| Devendra Fadnavis
Sanjay Raut यांची भाजपच्या माघारीवर प्रतिक्रिया, Raj Thackeray यांच्यावर टीका| Devendra Fadnavis
Rajasthan Election 2023 : 'Congress ने आतंकी संगठन PFI को छूट दी'-PM Modi | Congress | CM Gehlot
Rajasthan Election 2023 : 'Congress ने आतंकी संगठन PFI को छूट दी'-PM Modi | Congress | CM Gehlot
ઝાલાવાડના જાણીતા સાહિત્યકાર ના 25માં પુસ્તકનું વિમોચન
ઝાલાવાડ અને ગુજરાતના જાણીતા સાહિત્યકાર મનોજ પંડ્યાના 25 માં પુસ્તક"આવો મળીએ શબ્દ સમીપે" નું તેમના...
ओरांग राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर को खोला जायेगा
ओरांग राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर को खोला जायेगा
एक सींग वाला गेंडा के लिए...