प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये दी गई है. हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. धमकी का कनेक्शन मेवात से जुड़ने के बाद राजस्थान की डीग पुलिस एक्टिव हो गयी. गृह मंत्रालय से सूचना मिलने के बाद डीग पुलिस ने दबिश दी. दबिश के दौरान करीब 19 संदिग्धों को पकड़ा है. अभी आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम कई दिनों से डीग पुलिस के साथ मेवात इलाके में दबिश दे रही है. पुलिस ने मेवात क्षेत्र से लगभग 19 संदिग्धों को तीन दिन पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. इसके अलावा लगभग आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. बताया जाता है कि धमकी देने वाले ने हथियार की खरीदारी के लिए ऑनलाइन साइट से संपर्क किया था. हथियार बेचने वाले ऑनलाइन साइट संचालक को भी पुलिस पहाड़ी थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस और जांच एजेंसी को आरोपी तक पहुंचने में परेशानी आ रही है. आरोपी ने अपना मोबाइल नष्ट कर दिया है. इसलिए पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल रहे हैं. बता दें कि साइबर ठगी की घटना बढ़ने के बाद मेवात क्षेत्र में ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है. फिलहाल पता लगा है कि मकानों पर पुलिस की बुलडोजर कार्रवाई से खफा साइबर ठगों में से किसी ने इंस्टाग्राम पर धमकी दी है. इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर करने की कोशिश कर रही है कि प्रधानमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी साइबर ठगों में से कोई एक हो सकता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हरवलेली मनशांती मिळविण्यासाठी पिरॅमिडचा वापर करावा । पिरॅमिड म्हणजे काय ? । पिरॅमिड शास्त्र
हरवलेली मनशांती मिळविण्यासाठी पिरॅमिडचा वापर करावा । पिरॅमिड म्हणजे काय ? । पिरॅमिड शास्त्र
अग्निवीरों के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, राजस्थान पुलिस, जेल प्रहरी समेत इन भर्तियों में मिलेगा आरक्षण
अग्निवीरों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है. भजनलाल सरकार...
बूंदी जिले में आसमान से बरस रही आग 47. 5 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान
बूंदी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के चलते...
नरेंद्र मोदी बोले , श्रीमद राजचंद्र मिशन' से मेरा पुराना नाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के वलसाड जिले के धर्मपुर गांव में स्थित 'श्रीमद...
सरकार ने बंद कर दिए 55 लाख से अधिक फोन नंबर, आखिर क्या है इसके पीछे का कारण, यहां जानें सारी डिटेल
साइबर सिक्योरिटी हमेशा से भारत सरकार की अहम समस्या में से रही है जिसके चलते वे समय-समय पर कड़े...