शहर की विज्ञाननगर थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 5 बाइक बरामद की है। आरोपी बुद्धिप्रकाश उर्फ सेठी (44) इंदिरागांधी नगर डीसीएम थाना उद्योगनगर का रहने वाला है। जबकि अजहर खान उर्फ हैदर (24) पाटनपोल मकबरा व लखन मीणा (24) हाल निवासी जयश्री विहार, उद्योगनगर का रहने वाला है। विज्ञाननगर थाना SHO सतीश चंद ने बताया कि 7 अगस्त को नाकाबंदी के दौरान एक युवक बिना नंबरी बाइक से विज्ञान नगर फ्लाईओवर की तरफ से अंधेरी पुलिया की तरफ आ रहा था। पुलिस जाप्ते को देखकर अचानक वापस भागने लगा। जिसे टीम कार ने रोका। गाड़ी के कागजात मांगे तो उसके पास नहीं मिले। टीम ने इंजन नंबर, चेचिस नंबर चेक किया तो बाइक चोरी की होना पाया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद अन्य आरोपी अजहर खान उर्फ़ हैदर और लखन मीणा को गिरफ्तार किया गया। अजहर की निशानदेही पर 3 व लखन की निशानदेही पर 1 बाइक बरामद की गई। बुद्धि प्रकाश को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया है। जबकि दो अन्य आरोपी अजहर व लखन से पूछताछ की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વૈશ્વિક પુરવઠાના જોખમમાં ભારત કેટલીક ચોખાની નિકાસને અટકાવે તેવી શક્યતા છે
વિશ્વના સૌથી મોટા ચોખા શિપર ભારત, સંભવતઃ કેટલીક નિકાસને પ્રતિબંધિત કરશે કારણ કે સ્થાનિક પુરવઠો...
मदत करण्यासाठी मागितली लाच,पोलीस उपनिरीक्षकाला अटक
दाखल गुन्ह्यात मदत करण्यासाठी १ लाख रुपयांच्या लाचेची मागणी करणार्या पोलीस उपनिरीक्षकाला लाच...
कन्नड शहरात सेवा भारतीचे रुग्ण सेवा केंद्र सुरू
कन्नड (प्रमोद ढोले): कन्नड शहरात प्रजासत्ताक दिनाच्या शुभ मुहूर्तावर सेवा भारती देवगिरी...
NAVI MUMBAI || अव्यध्य गावठी पिस्टल व जिवंत काडतुसा सह दोन आरोपींना APMC पोलिसांनी केले गजाआड......
NAVI MUMBAI || अव्यध्य गावठी पिस्टल व जिवंत काडतुसा सह दोन आरोपींना APMC पोलिसांनी केले...