श्रीगंगानगर. जिले के किसान साल भर पानी के लिए आंदोलन करते हैं और उन्हें पूरा सिंचाई पानी नहीं मिल पाता. वहीं, आरोप है कि पंजाब के किसान गंगनहर से लगातार पानी की चोरी कर रहे हैं. इसके साथ साथ पंजाब से हजारों क्यूसेक पानी पाकिस्तान भी जा रहा है. सयुंक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने पंजाब के फाजिल्का जिले के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ से मुलाकात की. एसएसपी ने कहा कि इस मामले को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर उचित कार्रवाई की जाएगी. राज्यों के पानी के हिस्से के लिए हर महीने चंडीगढ़ में बीबीएमबी की बैठक होती है, जिसमें पानी का शेयर निर्धारित किया जाता है. राजस्थान की गंगनहर के लिए जून, जुलाई और अगस्त के लिए हर महीने बैठक में 2500 क्यूसेक पानी का शेयर निर्धारित किया गया था, लेकिन पिछले ढाई महीनों से पानी की मात्रा में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है और अधिकतर समय पानी 1000 से 1500 क्यूसेक तक ही रह रहा है. इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं. सयुंक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने पंजाब स्थित बीकानेर कैनाल का निरीक्षण किया. उनका आरोप है कि पंजाब सीमा में नहर के किनारे बड़ी संख्या में किसान पाइपें और मोटरें लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं. किसान नहर के किनारे सोलर सिस्टम लगाकर सोलर बिजली से मोटरें चला रहे हैं. किसान नेताओं ने बताया कि नहर की जर्जर स्थिति और पानी चोरी के कारण श्रीगंगानगर के शिवपुर हेड तक पहुंचते-पहुंचते 800 से 900 क्यूसेक पानी का नुकसान हो जाता है. इससे राजस्थान के किसानों को केवल 1000 से 1500 क्यूसेक पानी मिल पा रहा है, जिससे खेतों की हालत खराब हो रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Loksabha Election 2024: PM Modi पर बयान को लेकर Asaduddin Owaisi ने Sanjay Raut को घेरा | Aurangzeb
Loksabha Election 2024: PM Modi पर बयान को लेकर Asaduddin Owaisi ने Sanjay Raut को घेरा | Aurangzeb
MUDA जमीन घोटाला- सिद्धारमैया पर सबूत मिटाने का आरोप:कर्नाटक CM बोले- गलत किया होता, राजनीति में टिक नहीं पाता
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही। अब उनके खिलाफ एक नई शिकायत हुई है। यह...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की किसान समर्थक नीतियों के कारण बासमती धान की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़े :-तरुण चुघ ||
फसल विविधता को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार गंभीर नहीं:-तरूण चुघ || कृषि अपशिष्ट...
भूपेश बघेल का अमित शाह पर बड़ा हमला, कहा- केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर लगाए जा रहे चावल घोटाले के आरोप
ईडी की छापेमारी और चावल घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह सब भाजपा नेता और...
ગૃહ રાજ્ય મંત્રી શ્રી હર્ષભાઇ સંઘવીની ઉપસ્થિતિમાં પોલીસ શહિદ સ્મૃતિ દિવસ મનાવાયો : શહિદ પોલીસ કર્મીઓને ભાવસભર શ્રદ્ધાંજલિ અપાઇ
શાંતિ અને સુરક્ષા માટે ફરજ બજાવતા જીવ ગુમાવનાર તમામ પોલીસ કર્મીઓને
દિલથી સલામ-અંતઃકરણપૂર્વક...