सफेद हाथी साबित हो रहा धौलपुर और रामगढ़ पावर प्लांट (गैस आधारित) से अब सस्ती बिजली उत्पादन की उम्मीद जगी है। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम और केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड दोनों मिलकर इसे चलाएं, इसके लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में एमओयू हुआ। एमओयू के जरिए यह संभावना तलाशी जाएगी कि 600.5 मेगावाट क्षमता के दोनों प्लांट से किस तरह उचित दर पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही 1 हजार मेगावाट के सोलर प्लांट लगाने के बाद किस तरह सस्ती बिजली मिलेगी। धौलपुर प्लांट 330 मेगावाट और रामगढ़ प्लांट की क्षमता 270.5 मेगावाट है। इसके माध्यम से 4200 करोड़ रुपए का निवेश होगा। गेल इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि राजस्थान सरकार ने एमओयू के माध्यम से अनूठा उदाहरण पूरे देश के सम्मुख प्रस्तुत किया है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल भी मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विमा कंपन्यांनी शेतकऱ्यांना अग्रीम बोनस द्यावा गंगा भीषण थावरे
विमा कंपन्यांनी शेतकऱ्यांना अग्रीम बोनस द्यावा गंगा भीषण थावरे
KALOL/કલોલ વિધાનસભા ના કાંગ્રેસ ના ઉમેદવાર બલદેવજી ઠાકોર દ્વારા ગામોમાં ચૂંટણી પ્રચાર..
KALOL/કલોલ વિધાનસભા ના કાંગ્રેસ ના ઉમેદવાર બલદેવજી ઠાકોર દ્વારા ગામોમાં ચૂંટણી પ્રચાર..
कारखान्यांनी शेतकऱ्यांना ई-पीक पाहणीसाठी प्रवृत्त करा- शमा पवार
सध्या शासनाकडून ई-पीक पाहणी उपक्रम सुरू आहे, यामुळे शेतकऱ्यांना आपल्या शेतात काय पीक घेतले हे...
पुलिस ने पांच अंतर्राज्य तस्करों व MP पुलिस के जवान सहित दो कार से अफीम डोडा चूरा पकड़ा... देखें
कोटा. कनवास पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 102 किलो 460...
जयपुर में 23 घंटे से पानी की टंकी पर युवक:SI भर्ती रद्द करने की मांग पर डटे, बोले- सीएम पत्र जारी करें तभी उतरेंगे
एसआई भर्ती-2021 को रद्द करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े दोनों युवक सोमवार सुबह भी नीचे...