राजस्थान में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां के विधायक सांसद बन गए हैं. इनमें दौसा, टोंक जिले की देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और बांसवाड़ा की चौरासी विधानसभा सीट शामिल हैं. इन सीटों पर इसी साल के अंत में उपचुनाव होने हैं. लेकिन इनमें अब उदयपुर की सलूम्बर सीट भी जुड़ गई है. जहां गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. ऐसे में अब राजस्थान में छः विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. पांच सीटों जिनमें दौसा, टोंक जिले की देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और बांसवाड़ा की चौरासी शामिल हैं, सभी पर कांग्रेस या इंडिया गठबंधन के विधायक ही सांसद बने हैं. ऐसे में कहा जा रहा था कि उपचुनाव में भाजपा के पास कुछ खोने को कुछ नहीं है. लेकिन सलूम्बर में अब भाजपा को अपनी सीट बचाने की चुनौती होगी. सलूम्बर विधानसभा सीट आदिवासी बहुल सीट है और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. अगर इस सीट पर अब तक हुए विधानसभा चुनावों की बात की जाये तो भाजपा का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय जनता पार्टी की जीत की सफलता दर यहां 60 फीसदी है. वहीं पिछले पांच चुनावों की बात की जाए तो सिर्फ साल 2008 में ही कांग्रेस यहां जीत पाई है.जबकि चार बार यह सीट भाजपा के खाते में गई है. तीन बार से तो दिवंगत अमृतलाल मीणा ही यहां जीत का परचम लहरा रहे है. इसके अलावा इस सीट पर भाजपा को अमृतलाल मीणा के निधन के बाद संवेदना के वोट मिल सकते हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
আজাদী কি অমৃত মহোৎসৱ উপলক্ষে দলগাঁৱত বৃক্ষৰোপণ
আজাদী কি অমৃত মহোৎসৱ’’উপলক্ষে আজি দলগাও ৰাজহ চক্ৰ কাৰ্য্যালয়ত এক বৃক্ষৰোপণ...
Realme ने लॉन्च की सिंगल चार्ज में 20 दिन चलने वाली Watch S2, नए Buds T310 की भी हुई एंट्री
Realme ने 13 Pro 5G सीरीज के साथ भारत में अपने बड्स और स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया...
पर्वतारोही नीतीश सिंह को मिला राज्य पुरस्कार स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड
मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल आनंदीबेन ने किया सम्मानित।
गोरखपुर के शहीद सैनिक पुत्र अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह को आज यूपी दिवस के...
POCO X6 Price Cut : 64MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाला पोको का स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानिए क्या है नई कीमत
POCO X6 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। यह फोन 21999 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में पेश...
ડીસામાં આખલો ખુલ્લી ગટરમાં ખાબક્યો
ડીસામાં આખલો ખુલ્લી ગટરમાં ખાબક્યો