राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में 8 अगस्त की सुबह से रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है. इसके साथ ही अगले 5-7 दिनों तक पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है. साथ ही जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही दौसा, अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भारी बारिश और धौलपुर, करौली और भरतपुर जिलों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश धौलपुर में दर्ज की गई. इसी तरह भरतपुर के नदबई में 15 सेंटीमीटर, धौलपुर के बाड़ी में 15 सेंटीमीटर, करौली में 14 सेंटीमीटर, दौसा के महुआ में 9 सेंटीमीटर, अलवर के कठूमर में 9 सेंटीमीटर, झुंझुनू के पिलानी में 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों में कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अनुसार मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है. साथ ही जयपुर शहर, नगौर, अजमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, सवाईमाधोपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
न्यू गणेश मित्र मंडळाचा मा वैष्णोदेवी देखावा बीडकरांचा ठरू लागला आकर्षण@india report
न्यू गणेश मित्र मंडळाचा मा वैष्णोदेवी देखावा बीडकरांचा ठरू लागला आकर्षण@india report
કડી : શોભાયાત્રા વખતે હાથી બેકાબુ થયો, અંબાડી પરથી પડતાં કનીરામ બાપુ અને રાજાભાઈ ભુવાજીને લોકોએ ઝીલી લીધા, Video
કડીમાં શોભાયાત્રા વખતે હાથી બેકાબુ થયો, અંબાડી પરથી પડતાં કનીરામ બાપુને લોકોએ ઝીલી લીધા, પરમ...
Haryana News: हरियाणा के CM पद पर फैसला, BJP विधायक दल के नेता चुने गए Nayab Singh Saini
Haryana News: हरियाणा के CM पद पर फैसला, BJP विधायक दल के नेता चुने गए Nayab Singh Saini
নাজিৰাৰ প্ৰবীণ মুক্তি যুঁজাৰু পূৰ্ণানন্দ তামুলীৰ দেহাৱসান, সম্পূৰ্ণ ৰাজ্যিক মৰ্য্যদাৰে শেষকৃত্য সম্পন্ন
কেন্দ্ৰীয় আৰু ৰাজ্যিক চৰকাৰৰ মুক্তি যুঁজাৰু পেঞ্চনাৰ, নাজিৰা মহকুমা অন্তৰ্গত আমগুৰি ৰাজহ...
चीन को लेकर केंद्र पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले- रणनीतिक रूप से किया जाए मुकाबला
नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को उत्तराखंड में एलएसी पर चीनी...