राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में 8 अगस्त की सुबह से रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है. इसके साथ ही अगले 5-7 दिनों तक पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है. साथ ही जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही दौसा, अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भारी बारिश और धौलपुर, करौली और भरतपुर जिलों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश धौलपुर में दर्ज की गई. इसी तरह भरतपुर के नदबई में 15 सेंटीमीटर, धौलपुर के बाड़ी में 15 सेंटीमीटर, करौली में 14 सेंटीमीटर, दौसा के महुआ में 9 सेंटीमीटर, अलवर के कठूमर में 9 सेंटीमीटर, झुंझुनू के पिलानी में 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों में कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अनुसार मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है. साथ ही जयपुर शहर, नगौर, अजमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, सवाईमाधोपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tips To Boost AC efficiency: एसी की टॉप क्लास कूलिंग के लिए फॉलो करें ये टिप्स, बिजली का बिल भी होगा कम
मई का महीना भी शुरू हो चुका है। ऐसे में गर्मियों के इस सीजन में एसी की जरूरत महसूस होने वाली है।...
केजरीवाल बोले-हिम्मत है तो मोदी नवंबर में दिल्ली चुनाव कराएं:NDA शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देंगे तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती...
WhatsApp ने भारत में 74 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, कंपनी को अगस्त में मिली थी इतनी शिकायतें
WhatsApp bans over 74 lakh accounts वॉट्सऐप का इस्तेमाल भारत में 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स करते...
बजट प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यो के रूप मे स्थापित करेगा- भंवरलाल
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुये बूंन्दी एग्रीक्लचर इनपुट डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भंवरलाल नागर ने...
મહુવાના બુટવાડા ગામેથી સબસીડાઈઝ નિમકોટેડ યુરિયા ખાતરનો જથ્થો મળી આવ્યો
મહુવા તાલુકાના નાયબ ખેતી નિયામક કોમલબેન દેવદત્તભાઈ ચૌધરી પોતાની ટીમ સાથે મહુવા તાલુકામાં વિવિધ...