प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान शुद्ध आहार मिलाव पर वार के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने बुधवर और गुरूवार को दो दिन में शहर के रामपुरा और अग्रसेन बाजार में 90 दूकानों, प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया और खाद्य सामग्रियों के 27 नमूने लिए। सीएमएचओ डॉ जगदीश सोनी ने बताया कि निरीक्षण में टीम को शहर मे अधिकांश दुकानों के लाईसेंस बने पाए गए। लेकिन कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट एंव पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट कई दुकानों पर नहीं मिला। उन दुकानदारांे को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियम-32 के तहत नोटिस दिया जाएगा। टीम ने बोरखेडा स्थित एक रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 8 नमूने, नमकीन बनाने के कारखाने का निरिक्षण कर 9 नमूने व किराना स्टोर का निरीक्षण कर 8 नमूने खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिए गये। बुधवार को रानपुर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक तेल फैक्ट्री से दो नमूने तेल के लिए गए। इस तरह टीम ने 94 संस्थानों का निरीक्षण कर कुल 27 नमूने खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम के तहत लिए। सभी 94 नमूनो को खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला कोटा में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार विधिक कार्यवाही की जावेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह जादौन और नितेश गौतम शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गुप्तेश्वर मंदिराच्या जीर्णाेध्दारासाठी मुख्यमंत्र्यांकडून २१ कोटीच्या निधीची घोषणा
आ.डाॅ.रत्नाकर गुट्टे यांच्या पाठपुराव्यास यश : धारासुर ग्रामस्थांकडून आ.गुट्टेंचा सत्कार
...
पुलिस अधीक्षक पन्ना ने जिले के समस्त थाना एवं चौकियों की की गई वार्षिक अपराध समीक्षा
पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पन्ना जिले के थानों चौकियों की की गई वार्षिक अपराध समीक्षा*...
आदिवासी: दलित: क्रांति सेना पन्ना जिले की पवई विधानसभा कांग्रेस से टिकट के लिए करेगी दावेदारी
संगठन के पदाधिकारियों मैं योग्य प्रत्याशी करेगा दबेदारी
कांग्रेस के अलावा भाजपा छोड़ अंन्य दल से भी चुनाव सगठन लड़ सकता हैं।
पन्ना जिले...
Motorola G04: 5000mAh बैटरी और 16MP AI कैमरे वाले फोन की सेल आज हो रही लाइव, चेक करें कीमत और ऑफर्स
मोटोरोला ने 15 फरवरी को अपने यूजर्स के लिए Moto G04 लॉन्च किया था। आज यानी 22 फरवरी को इस फोन की...