मानसून के इस सीजन में बादल ऐसे बरसे कि रेगिस्तानी इलाके भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. वो इलाका जहां कभी लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस जाते हैं, आज उसी रेगिस्तान में नदियां बह रही हैं. बारिश का ऐसा भयंकर तांडव कि मानो रेगिस्तान समुद्र में तब्दील हो चुका है और बारिश में सबकुछ तहस-नहस हो रहा है. बता दें कि जैसलमेर जिले में अब तक कुल 259.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 145 फीसदी ज्यादा है. आम तौर पर यहां औसत बारिश 105.9 मिमी होती है. इस रिकॉर्ड बारिश के बाद जैसलमेर में भारी बारिश और बाढ़ से जो हालात बने हैं, उससे स्थानीय लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. यहां तक कि बीएसएफ बटालियन हेडक्वार्टर परिसर और कई रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है. ऐसे हालात शहर के लगभग हर इलाके में नजर आ रहा है. बाड़मेर मार्ग से होता हुआ पानी सबसे पहले शहर की इंदिरा कॉलोनी में घुसा और उसके बाद दरियानाथ बावड़ी का रिहायशी इलाका इसकी चपेट में आ गया. जिसके चलते करीब 80 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है. इस पूरे मंजर के बाद शहरवासियों के लिए साल 2006 की बाढ़ की तस्वीरें ताजा हो गई है. इसके अलावा सम इलाके में कनोई क्षेत्र में 5 टेंट रिसोर्ट में बरसाती पानी घुसने से टेंट रिसोर्ट मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. गनीमत थी कि टेन्ट रिसोर्ट में सैलानियों के नही होने से किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
GET ABS IN 2 WEEKS CHALLENGE | How To Get Six Pack Abs | 6 Pack Abs Workout | Cult Fit | CureFit
GET ABS IN 2 WEEKS CHALLENGE | How To Get Six Pack Abs | 6 Pack Abs Workout | Cult Fit | CureFit
Delhi Air Pollution: Supreme Court ने Delhi-NCR में ग्रेप फोर को 5 दिसंबर तक बढ़ाया | Aaj Tak
Delhi Air Pollution: Supreme Court ने Delhi-NCR में ग्रेप फोर को 5 दिसंबर तक बढ़ाया | Aaj Tak
સુરતઃ મહાનગર પાલિકાની સામાન્ય સભામાં આમ આદમી પાર્ટીનો મૌન વિરોધ
સુરત મહાનગર પાલિકાની સામાન્ય સભા માટે છેલ્લી સામાન્ય સભામાં વિપક્ષે મેયર હેમાલી બોઘાવાલાને...
अफवाहें एक खोखला गौरव पैदा करती है - अरविंद थोरी
डिजिटल मीडिया से अफवाहों का फैलाव समस्या और प्रतिबंधात्मक उपाय विषय पर आयोजित सत्र में विभिन्न...
29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे Xiaomi 15 और 15 Pro, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ देंगे दस्तक
शाओमी 15 सीरीज 29 अक्टूबर को चाइना में लॉन्च हो रही है। फ्लैगशिप सीरीज में कंपनी दो मॉडल लेकर आ...