भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से सीमा पर तनाव बढ़ने लगा है. भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने गुरुवार (8 अगस्त) को कहा है कि पीर पंजाल क्षेत्र में अचानक से गतिरोध बढ़ा है. सीडीएस ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा की वजह से चिंताएं पैदा हो गई हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पड़ोसी देश में सत्ता में हुए बदलाव के बीच दूसरे देशों के साथ सीमा पर तनाव पहले से ही कायम है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 'मिलिट्री एम्यूनिशन' को लेकर आयोजित कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सीडीएस अनिल चौहान ने कहा, "भारत के पास सुरक्षा चुनौतियों का अपना हिस्सा है. हम पहल से ही जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के जरिए छेड़े गए प्रॉक्सी वॉर से निपट रहे हैं. इसमें अब अचानक से पीर पंजाल रेंज में इजाफा देखने को मिला है." उन्होंने आगे कहा, "चीन के साथ लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है." सीडीएस अनिल चौहान ने बांग्लादेश हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, "हम इस वक्त दो प्रमुख चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिसमें हमारे पड़ोस में अस्थिरता भी हमारे लिए चिंता की एक और वजह है. भारत जैसे बड़े देश के लिए सुरक्षा संबंधी बहुत सारी समस्याएं होती हैं." उन्होंने आगे कहा, "भारत जैसा देश युद्धक हथियारों के लिए विदेशी आयात पर निर्भर नहीं रह सकता है. खासतौर पर तब जहां वैश्विक सुरक्षा और सरकार हमेशा अस्थिर स्थिति का सामना करती है."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tata Curvv EV की बुकिंग शुरू; 23 अगस्त से मिलेगी डिलीवरी, किन वजहों से खरीदना चाहिए?
Tata Curvv EV की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। कर्व ईवी की बुकिंग को आप इसके वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन...
ड्रोन तकनीक में AI को लाने से बेहतर होगी दक्षता, सर्वे में सामने आई जानकारी
ड्रोन इंटरनेशनल एक्सपो के आयोजकों नेक्सजेन एक्जीबिशन द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण से पता...
દિયોદર તાલુકા ના કોતરવાડા ગામ ના રેવન્યુ તલાટી ક્યાં મળે તો કેજો ... અરજદાર રાહ જુવે છે...
દિયોદર તાલુકાના કોતરવાડા ગામે રેવન્યુ તલાટી સતત ગેરહાજર,,દાખલાઓ માટે ખેડૂતો અને ગામલોકોની...
2024 Maruti Suzuki Swift डीलरशिप पर आई नजर, इन बड़े अपडेट के साथ 9 मई को होगी लॉन्च
Maruti Suzuki की ओर से 9 मई 2024 को अपडेटेड Swift लॉन्च की जाएगी। हाल ही में 2024 स्विफ्ट से...