भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से सीमा पर तनाव बढ़ने लगा है. भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने गुरुवार (8 अगस्त) को कहा है कि पीर पंजाल क्षेत्र में अचानक से गतिरोध बढ़ा है. सीडीएस ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा की वजह से चिंताएं पैदा हो गई हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पड़ोसी देश में सत्ता में हुए बदलाव के बीच दूसरे देशों के साथ सीमा पर तनाव पहले से ही कायम है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 'मिलिट्री एम्यूनिशन' को लेकर आयोजित कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सीडीएस अनिल चौहान ने कहा, "भारत के पास सुरक्षा चुनौतियों का अपना हिस्सा है. हम पहल से ही जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के जरिए छेड़े गए प्रॉक्सी वॉर से निपट रहे हैं. इसमें अब अचानक से पीर पंजाल रेंज में इजाफा देखने को मिला है." उन्होंने आगे कहा, "चीन के साथ लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है." सीडीएस अनिल चौहान ने बांग्लादेश हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, "हम इस वक्त दो प्रमुख चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिसमें हमारे पड़ोस में अस्थिरता भी हमारे लिए चिंता की एक और वजह है. भारत जैसे बड़े देश के लिए सुरक्षा संबंधी बहुत सारी समस्याएं होती हैं." उन्होंने आगे कहा, "भारत जैसा देश युद्धक हथियारों के लिए विदेशी आयात पर निर्भर नहीं रह सकता है. खासतौर पर तब जहां वैश्विक सुरक्षा और सरकार हमेशा अस्थिर स्थिति का सामना करती है."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
viral video..140 speead vande bharata amadabad to Mumbai to 3 clock
viral video..140 speead vande bharata amadabad to Mumbai to 3 clock
भाजपा ने बिहार समेत 4 राज्यों में बदले अध्यक्ष, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज कुछ अहम कदम उठाए हैं। बता दें कि भाजपा ने आज बिहार,...
ડીસાના માલગઢમાં બાઇકની ઉઠાંતરી થતાં ચકચાર
બનાસકાંઠામાં ડીસા પાસે આવેલા માલગઢ ગામેથી એક વેપારીના બાઈકની ઉઠાંતરી થઈ હોવાની ઘટના સામે આવી છે....
Henley Passport Index 2023: भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी अहमियत, 57 देशों की कर सकेंगे वीजा मुक्त यात्रा
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत के पासपोर्ट की अहमियत और बढ़ गई है। अब भारत के पासपोर्ट पर 57 देशों...
West Africa : પશ્ચિમ આફ્રિકામાં વડોદરાના યુવક સહિત ભારતના 16 યુવાનો ફસાયા, જુઓ વીડિયો
West Africa : પશ્ચિમ આફ્રિકામાં વડોદરાના યુવક સહિત ભારતના 16 યુવાનો ફસાયા, જુઓ વીડિયો