भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बांग्लादेश को लेकर दिए बयान की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस के लोग देश में भय, भ्रम और अफवाह फैलाने का काम बंद करें। भाजपा नेता ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। कांग्रेस नेताओं की तरफ से आने वाले बेतुके बयान पार्टी की मानसिकता दिखाते हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के बयान दिखा रहे हैं कि वे देश का नुकसान कैसे करना चाहते हैं, भय का माहौल कैसे बनाना चाहते हैं। पार्टी को भय, भ्रम और अफवाह फैलाने का काम बंद करना चाहिए। ये वही लोग हैं, जो बाटला हाउस कांड के बाद शहीद इंस्पेक्टर एम.एल. शर्मा के पास नहीं गए, लेकिन जो लोग मरे उनके घर पर अफसोस जताने गए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मेरा कांग्रेस से सीधा सवाल है कि क्या वह सलमान खुर्शीद के इस बयान से सहमत हैं? क्या कांग्रेस का प्रयास देश में अराजकता फैलाने के लिए नहीं है?” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में संकट खड़ा करने का प्रयास बार-बार करती रही है – पहले चुनावों से पहले और अब चुनावों के बाद। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि बांग्लादेश में जो हालात हैं, वह भारत में भी हो सकते हैं। बांग्लादेश की तरह भारत में भी हिंसक धरना-प्रदर्शन हो सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पंचमी का श्राद्ध: देश दुनिया के दिवंगत वैज्ञानिकों की आत्मशांति के लिए किया तर्पण
कर्मयोगी सेवा संस्थान की ओर से रोटेदा रोड स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे 16 दिवसीय...
Apple Let Loose 2024: नए iPad Pro के साथ लॉन्च हुए Apple Pencil Pro और Magic Keyboard, जानें कीमत और खूबियां
एपल ने अपने लॉन्च इवेंट Apple Let Loose में लेटेस्ट iPad Pro और iPad Air मॉडल से पर्दा उठा दिया...
18 September 2022
মাজুলী কমলাবাৰীত গুমৰাগ নৃত্যৰ মনোমোহা পৰিবেশ
18 September 2022
কমলাবাৰীত বৰ্নিল পৰিবেশ গুমৰাগৰ চন্দ্ৰত মুখৰিত সাংস্কৃতিক কাৰ্যালয়ৰ কক্ষ। ৪০০...
भारत ने UN Security Council में की Israel-Hamas के बीच चल रहे युद्ध को रोकने की अपील | Aaj Tak News
भारत ने UN Security Council में की Israel-Hamas के बीच चल रहे युद्ध को रोकने की अपील | Aaj Tak News