भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बांग्लादेश को लेकर दिए बयान की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस के लोग देश में भय, भ्रम और अफवाह फैलाने का काम बंद करें। भाजपा नेता ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। कांग्रेस नेताओं की तरफ से आने वाले बेतुके बयान पार्टी की मानसिकता दिखाते हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के बयान दिखा रहे हैं कि वे देश का नुकसान कैसे करना चाहते हैं, भय का माहौल कैसे बनाना चाहते हैं। पार्टी को भय, भ्रम और अफवाह फैलाने का काम बंद करना चाहिए। ये वही लोग हैं, जो बाटला हाउस कांड के बाद शहीद इंस्पेक्टर एम.एल. शर्मा के पास नहीं गए, लेकिन जो लोग मरे उनके घर पर अफसोस जताने गए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मेरा कांग्रेस से सीधा सवाल है कि क्या वह सलमान खुर्शीद के इस बयान से सहमत हैं? क्या कांग्रेस का प्रयास देश में अराजकता फैलाने के लिए नहीं है?” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में संकट खड़ा करने का प्रयास बार-बार करती रही है – पहले चुनावों से पहले और अब चुनावों के बाद। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि बांग्लादेश में जो हालात हैं, वह भारत में भी हो सकते हैं। बांग्लादेश की तरह भारत में भी हिंसक धरना-प्रदर्शन हो सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Telangana Elections 2023: Devendra Fadnavis ने तेलंगाना में किया प्रचार, BJP के लिए मांगे वोट
Telangana Elections 2023: Devendra Fadnavis ने तेलंगाना में किया प्रचार, BJP के लिए मांगे वोट
'अग्निपथ' के तहत वायुसेना में रेकॉर्ड तोड़ आवेदन, कभी नहीं भरे गए इतने फॉर्म
सरकार की अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में भर्ती के लिए लगभग 7.5 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।...
Article 370 Verdict: धारा 370 के फैसले पर Jammu-Kashmir के BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान | Supreme Court
Article 370 Verdict: धारा 370 के फैसले पर Jammu-Kashmir के BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान | Supreme Court
Sensing her political ground loss, Mehbooba Mufti defames Election Commission of India: Tarun Chugh
Sensing her political ground loss and resultant frustration, Mehbooba Mufti has tried to defame...
દેશમાં 80 કરોડ ગરીબોને અપાતા મફત રાશન વાળી સ્કીમની મુદ્ત લંબાવાશે
દેશમાંગરીબોને મફત રાશન આપવા માટે ચાલતી પ્રધાનમંત્રી ગરીબ કલ્યાણ અન્ન યોજના (PMGKAY) ને લંબાવવા...