कोटा. जिले में सांगोद क्षेत्र के लटूरा गांव के पास गोशाला से घर लौटते समय बपावर सरपंच पर दो बाइक सवार 6 जनों ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि सरपंच रविन्द्र गुप्ता संभल गए। उनके हाथ पर चोट लगी, बाइक नीचे नहीं गिरी और वे तेजी से भगाकर कस्बे में आ गए। बपावर सरपंच गुप्ता ने कुछ लोगों के साथ कोटा जाकर जिला कलेक्टर, रेंजआईजी व कोटा ग्रामीण एसपी कार्यालय में परिवाद दिया। जिसमें बताया गया है कि भविष्य में मुझे हमलावरों से जानमाल का खतरा है। वे मेरे जीवन को खत्म कर सकते हैं। वहीं बपावर थानाप्रभारी उत्तमसिंह ने बताया कि सरपंच रविन्द्र गुप्ता ने रिपोर्ट में बताया कि वह देर शाम को लटूरा गोशाला से घर आते समय-मेगा हाइवे पर उन्हें दो बाइक पर 6 व्यक्ति नजर आए, जिसमें बलवंत मीणा व नवीन नागर को पहचान मुझे कुछ शंका हुई। मैंने तेजी से बाइक चलाई। उन्होंने पीछा कर झांसी की रानी तिराहे के पास आगे निकलकर मुझे रोक सरियों से मारना चाहा। उनका वारं सिर पर नहीं लगकर हाथ पर लगा। मैं जान बचाकर कस्बे की ओर बाइक से भागा। श्याम मीणा व काल्या मीणा भी हमलावरों में शामिल दिखे। रिपोर्ट में बताया है कि सालभर पूर्व चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में चारागाह को खाली करवाने से हमलावर रंजिश रख रहे थे। हालांकि इसको लेकर नवीन नागर व बलवंत मीणा ने बताया कि सरपंच झूठ बोल रहे हैं। हमने किसी भी प्रकार की मारपीट या हमला नहीं किया। पुलिस जांच में सच सामने आ जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ब्रेकिंग न्युज- धक्कादायक बीडच्या बोगस डॉक्टराने माणसाला दिले जनावरांचे इंजेक्शन
बीड - बीड जिल्ह्यातील एका बोगस डॉक्टर ने रुग्णांना चक्क जनावरांची औषधे आणि इंजेक्शन दिल्याचा...
સમગ્ર રાજ્યમાં સૌથી વધુ સક્રિય રીતે જળ અભિયાન બનાસકાંઠાના ડીસા ખાતે ચાલી રહ્યું
સમગ્ર રાજ્યમાં સૌથી વધુ સક્રિય રીતે જળ અભિયાન બનાસકાંઠાના ડીસા ખાતે ચાલી રહ્યું
પ્રાથમિક શાળાઓ ના 6 ગુલ્લીબાજ શિક્ષકોને નોટિસ અને એક શિક્ષકની બદલી...
પ્રાથમિક શાળાઓ ના 6 ગુલ્લીબાજ શિક્ષકોને નોટિસ અને એક શિક્ષકની બદલી...
કોઠાવિસોત્રીગામે વ્રજ ફાઉન્ડેશન અને એનિમલ કેર ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા લમ્પી રોગનેઅટકાવવા
કોઠાવિસોત્રી ગામે વ્રજ ફાઉન્ડેશન અને એનિમલ કેર ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા લમ્પી રોગને અટકાવવા ફ્રી...
Israel Hamas War : Gaza में तेज़ी से ख़राब होते हालात, लोगों ने बताया दर्द (BBC Hindi)
Israel Hamas War : Gaza में तेज़ी से ख़राब होते हालात, लोगों ने बताया दर्द (BBC Hindi)