राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर जिले की सलूम्बर से विधायक अमृत लाल मीणा का निधन हो गया है. फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. मीणा सलम्बुर से तीसरी बार विधायक विधायक रहे हैं. उनकी उम्र 65 साल थी . खबर के मुताबिक़ देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पातल में भर्ती करवाया गया था. अमृतलाल मीणा उन नेताओं में शामिल हैं जो जमीनी स्तर की राजनीति से प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचे.वो साल 2013 में पहली बार विधायक चुने गए थे. लेकिन उनके राजनीतिक करियर का आगाज साल 2004 में ही हो गया था जब वो पहली बार पंचायत समिति सराड़ा के सदस्य चुने गए थे. विधायक अमृतलाल मीणा की मौत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुःख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, अत्यन्त दुःखद! सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अमृत लाल जी मीणा का ह्रदयघात से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Firozabad SDM Action Video: घूंघट डाले पहुंची अस्पताल, तुरंत लिया एक्शन | Kriti Raj SDM
Firozabad SDM Action Video: घूंघट डाले पहुंची अस्पताल, तुरंत लिया एक्शन | Kriti Raj SDM
उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली जमानत याचिका, यह है कारण
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोप में यूएपीए व अन्य धाराओं में...
पचोडच्या शिवछत्रपती महाविद्यालयात माजी विद्यार्थी मेळावा उत्साहात..
पचोडच्या शिवछत्रपती महाविद्यालयात माजी विद्यार्थी मेळावा उत्साहात..
पाचोड (विजय चिडे)...
Ajit Pawar गुट को Supreme Court से झटका, कहा- Sharad Pawar के नाम, तस्वीर इस्तेमाल न करें
Ajit Pawar गुट को Supreme Court से झटका, कहा- Sharad Pawar के नाम, तस्वीर इस्तेमाल न करें
World Most Polluted City: Begusarai दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, IQ Air की रिपोर्ट से खुलासा | Bihar
World Most Polluted City: Begusarai दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, IQ Air की रिपोर्ट से खुलासा | Bihar