सिंधु यूथ सर्कल एवं सिंधी समाज के युवाओं ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनसे मुलाकात की। कोटा के सिंधी समाज के युवाओं ने संसद का भ्रमण किया, युवाओं ने संसद भ्रमण के दौरान कहा कि इतना सुंदर और भव्य भवन हमारे गौरव का प्रतीक है, इसे देखकर मन में देशभक्ति के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मुलाकात की। वहीं उन्होंने राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से भी मुलाकात की। मंत्री नागरने सिंधी समाज के युवाओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आगे आने और सौर उर्जा के क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सिंधी समाज के युवाओं से चर्चा की और युवाओं का रुझान किस व्यापार की और है, इस पर भी उनसे बात की। बिरला ने उन्हें बताया कि केन्द्र सरकार की अनेक योजनाएं हैं जो युवाओं को नई दिशा दे रही है, उनके व्यापार में मदद कर रही है, स्टॉर्टअप में भी केन्द्र सरकार मदद कर ही हैं जिससे लाखों युवा रोजगार से जुड़कर देश सेवा कर रहे हैं। दीपक राजानी के नेतृत्व में युवाओं ने बताया कि उनका रुझान व्यापार में तो है ही सही लेकिन अब सिंधी समाज का युवा प्रशासनिक क्षेत्र के साथ ही नए-नए स्टार्टअप और केंद्र सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ के कारण भी आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर ओम बिरला का युवाओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान युवाओं ने ओम बिरला को अवगत कराया कि सिंधी समाज देश हित में निरंतर आगे बढ़ रहा है और समाज सेवा कार्य भी कर रहा है। ऐसे में उनके योगदान को कोटा शहर में सराहा जा रहा है। इस अवसर पर सिंधु यूथ सर्कल के दीपक राजानी, अध्यक्ष गिरीश बनवानी, संरक्षक हितेष दासवानी, सचिव हितेष दयानी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान कमल खत्री, दिनेश सुखेजा, विजय कुमार झमटानी, योगेश रोहिडा, तरुण कुमार चेनानी, गिरीश बनवानी, हितेश दासवानी, आकाश धनवानी, निखिल आडवाणी, राकेश कुमार, पंकज हरचंदानी, राकेश साधवानी, सतीश छाबड़ा, विजय पंजवानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
December Auto Sales Number: कैसी रही December महीने में कार सेल, क्या है Stock पर Expert का कहना?
December Auto Sales Number: कैसी रही December महीने में कार सेल, क्या है Stock पर Expert का कहना?
'मुर्दाबाद' के नारे लगने के बाद आज टोंक में मृतक कांस्टेबल के परिवार से मिलेंगे सचिन पायलट
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट आज दोपहर मृतक हेड कांस्टेबल खुशीराम...
વંડા પોલીસે અગીયારસના તહેવાર સબબ જુગાર લગત ત્રણ સ્થળો એ રેઇડો કરી ૨૪ પતા પ્રેમીઓ ને ૩૭,૪૪૦/- ના મુદામાલ સાથે પકડી પાડતી વંડા પોલીસ ટીમ
વંડા પોલીસ ટીમ દ્વારા ભીમ અગીયારસના તહેવાર સબબ જુગાર લગત સફળ રેઇડો કરી ત્રણ ગણનાપાત્ર ગુન્હાઓ...
'400 पार' के नारे पर एनडीए में ही मतभेद! एकनाथ शिंदे के बाद एक और सहयोगी ने कहा- नुकसान हो गया
नई दिल्ली। KC Tyagi On 400 Paar wala Nara। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन को लेकर...
कर्नाटक के चुनावी रण में आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, कोलार में एक ही दिन करेंगे रैली
नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 9 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार में एक रैली को...