: होटल के कमरे में सुसाइड... हैरान करने वाली यह खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आई है. जहां बुधवार दोपहर बाद सिंधी कैंप इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है. शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई कि विवाहिता ब्यावर की रहने वाली थी. हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दरअसल जयपुर के सिंधी कैंप इलाके में स्थित जय मंगल पैलेस होटल में एक महिला की लाश फंदे से लटकी होने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई. होटल के गेस्ट रजिस्टर से मिली जानकारी से महिला की पहचान ब्यावर की अंजलि के रूप हुई है. अंजलि ने कपड़े का फंदा बनाकर सुसाइड किया. सूचना मिलने पर जालूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि महिला कल 10:30 बजे होटल पहुंची थी. पुलिस ने बताया कि महिला के पास से एक मोबाइल और सुसाइड लेटर बरामद हुआ है. सुसाइड लेटर में महिला ने अपने बच्चों को आई लव यू, आई मिस यू और उनका ख्याल रखने की बात लिखी है. बताया जा रहा है कि महिला का पीहर पक्ष गुजरात का हिम्मतनगर है वही ससुराल पक्ष ब्यावर में रहता है. घटना की बात पुलिस ने शव को मोर्चरी मे रखवा दिया है. परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी है.अब परिजन जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर आज मरीजों का इलाज करेंगे AIIMS के डॉक्टर्स; बंगाल गवर्नर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में न्याय...
कर्नाटक के बाद राजस्थान पर भाजपा का फोकस, 12 मई को सिरोही में जनसभा करेंगे पीएम मोदी
Rajasthan Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मई को राजस्थान के सिरोही...
ડીસાના ભીલડી માંથી ગર્ભ પરિક્ષનદી કરતો તબીબ ઝડપાયો
ડીસા ના ભીલડી થી ગર્ભ પરીક્ષણ કરતા તબીબ ઝડપાયો..
રાજસ્થાન રાષ્ટિય ની હેલ્થ મિશન ની ટિમ એ ડિકોય...
ASUS Zenfone 10: पॉवरफुल प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन
Asus Zenfone 10 में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 5.9 इंच का फुल एचडी+ AMOLED HDR...