राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जूम मीटिंग एप को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. अब राजकीय कार्यों में जूम मीटिंग एप का उपयोग नहीं होगा. इस पर रोक लगा दी गई है. प्रशासनिक सुधार व समन्वय विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर केंद्र द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. उनके अनुसार साइबर सुरक्षा के तहत जूम मीटिंग एप को राजकीय कार्य के लिए असुरक्षित माना है. ऐसे में अब राज्य सरकार ने इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाया दिया है. आदेश में आगे कहा गया है कि प्रायः देखा गया है कि राजकीय कार्यलयों में मीटिंग के लिए जूम एप का उपयोग किया जाता है, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के लिहाज से असुरक्षित है. बता दें कि कोविड-19 महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन था. उसका असर निजी और सरकार कामकाज पर भी देखने को मिला था. उसके बाद डिजिटल प्लेटफार्म से वर्क फ्रॉमहोम शुरू हुआ. ऑफिस के कर्मचारी घर से काम करने लगे तो वहीं, स्टूडेंट्स ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए पढ़ाई की. मंत्री से लेकर अधिकारी तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक और काम की समीक्षा करने लगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए वीडियो कॉलिंग एप जूम ZOOM का खूब इस्तेमाल भी हुआ. इस एप का लगातार उपयोग बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीडियो कॉलिंग या कॉन्फ्रेंसिंग में जूम ऐप को सुरक्षित नहीं माना है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर एक एडवाइजरी कर कहा कि ये एप सुरक्षित नहीं है. लोग इसका सावधानी से इस्तेमाल करें. गृह मंत्रालय ने इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के हवाले से कहा कि जूम सुरक्षित प्लेटफार्म नहीं है. ये एडवाइजरी खासकर उन लोगों के लिए जारी की गई है, जो इसका इस्तेमाल अपने पर्सनल हित के लिए करते हैं. हालांकि, गृह मंत्रालय ने यह एडवाइजरी काफी पहले ही जारी कर दी थी. अब राज्यों में इस एडवाइजरी का असर दिखने लगा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસા માર્કેટયાર્ડમાં ઉનાળું મગફળીની આવક નોંધાઈ
ડીસા માર્કેટયાર્ડમાં ઉનાળુ મગફળીની આવક નોંધાઇ...
ડીસામાં આવેલા માર્કેટયાર્ડમાં ઉનાળુ...
રાજકારણમાં જે થાય છે તે દેખાતું નથીઃ સચિન પાયલટ
સચિન પાયલોટે કોંગ્રેસ અધ્યક્ષને લઈને ચાલી રહેલી ચર્ચાઓ પર કહ્યું છે કે રાજકારણમાં જે થાય છે તે...
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, सीनियरों ने जूनियर MBBS छात्र से लगवाई 300 उठक-बैठक, लिवर-किडनी डैमेज
राजस्थान के डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों की बेरहमी का शिकार एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का...
વિધવા બહેન નું રેશન કાર્ડ અલગ કરવા નાયબ મામલતદાર ભીખાભાઇ પ્રહલાદભાઇ
પટેલ, નાયબ મામલતદાર , પુરવઠા (વર્ગ -૩),
દેત્રોજ મામલતદાર કચેરીના અધિકારી 3000 રૂપિયા ની લાંચ લેતાં રંગે હાથ ઝડપાયા. ACB
આરોપી :
૧. ભીખાભાઇ પ્રહલાદભાઇ પટેલ,
નાયબ મામલતદાર ,
પુરવઠા (વર્ગ -૩), ...
UCC पर अलग-अलग स्तर से शुरू हुआ मंथन, संसदीय समिति पिछले विधि आयोग द्वारा जारी परामर्श पत्रों पर करेगी विचार
नई दिल्ली। एक देश एक विधान की अवधारणा को पूरा करने वाली समान नागरिक संहिता पर अलग अलग स्तर...