राजस्थान सरकार ने प्रदेश में किसानों को राहत देते हुए कृषि विद्युत कनेक्शन के बढ़े हुए लोड को नियमित करवाने के लिए ‘स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना’ लागू कर दी है। योजना के अनुसार किसान अब कृषि कनेक्शन के अनधिकृत बढ़े हुए लोड को आगामी 31 दिसंबर 2024 तक नियमित करवा सकेगा। योजना 31 दिसंबर 2023 तक जारी कृषि कनेक्शनों पर ही लागू होगी। योजना के अनुसार यदि किसी कृषि उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन भार बढ़ा हुआ मिला तो उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। उपभोक्ता केवल धरोहर राशि के रूप में 60 रुपए प्रति एचपी की दर से जमा करवाकर इस भार को नियमित करवा सकेगा। जिससे वह राहत पा सकेगा। ऐसे कृषक जो उसी कुएं पर दूसरी मोटर लगाकर भार वृद्धि करते हैं अथवा दूसरे कुएं पर जो उसी खसरा, खेत, परिसर या मुरब्बा में हो लेकिन दूसरी मोटर चलाने के लिए भार बढ़ाते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।यदि उपभोक्ता को पहले से ही दो मोटरें स्वीकृत हैं और वह उनके भार में वृद्धि करना चाहता है तो वह इस योजना का लाभ ले सकता है। योजना लागू होने के दौरान यदि किसी उपभोक्ता की बढ़े हुए भार की वीसीआर भरी जा चुकी है तो वह भी योजना के प्रावधानों के अनुसार नियमित की जाएगी। स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना की समाप्ति के बाद भार सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ৰায়াং নৈয়ে লৈছে ভয়ংকৰ ৰূপ
ৰায়াং নৈয়ে লৈছে ভয়ংকৰ ৰূপ
ড্ৰাগচৰ বিৰুদ্ধে বটদ্ৰৱা আৰক্ষীৰ সফল অভিযান
বটদ্ৰবা আৰক্ষীৰ অভিযানত ড্ৰাগছ সহ গ্ৰেপ্তাৰ এজন ড্ৰাগছ সৰবৰাহকাৰী।গ্ৰেপ্তাৰ কৰা ড্ৰাগছ সৰবৰাহকাৰি...
Biden Vietnam Visit: बाइडन जल्द कर सकते हैं वियतनाम का दौरा, दोनों देशों ने संबंधों को गहरा करने की जताई इच्छा
न्यू मैक्सिको, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि वह "शीघ्र ही" वियतनाम...
किडजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में गणेश उत्सव के तहत 56 भोग की झांकी सजाई
बूंदी । किड्जी ग्लोबल पब्लिक विद्यालय में गणेश उत्सव के अंतर्गत "56 भोग" व आरती का कार्यक्रम...
नवरात्रि का तीसरा दिन आज:चंद्रघंटा की सीख- परेशानियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें
देवी दुर्गा की तीसरी शक्ति हैं चंद्रघंटा। आज (5 अक्टूबर) नवरात्रि के तीसरे दिन इनकी पूजा करें। इस...