बांग्लादेश में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच भारत ने उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास में तैनात गैरजरूरी कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इसे लेकर सरकार ने एडवायजरी भी जारी की है। गौरतलब है कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं। दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर हमले भी जारी हैं। ऐसे में स्थिति के संवेदनशील होने के बाद भारत ने पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रखी है। ढाका में भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास में तैनात गैरजरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों की वापसी वाणिज्यिक उड़ान जरिए हुई है। सभी राजनयिक फिलहाल उच्चायोग में ही रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि उच्चायोग में काम जारी रहेगा। बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया और इंडिगो ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए विशेष उड़ानें संचालित कीं। इसके जरिए 400 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की विशेष उड़ान से बुधवार सुबह छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। इंडिगो ने भी एक बयान जारी कर कहा कि ए321 नियो विमान से संचालित चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान पेंशनर मंच के मुख्य संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक नेअपने पद से त्यागपत्र दिया,
राजस्थान पेंशनर मंच के मुख्य संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया की बूंदी जिले...
पूप्रमास के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर बिजय अग्रवाल और गौतम गोयनका नियुक्त होने पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विकास अग्रवाल और चापरमुख शाखा ने दी बधाई।
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन (पूप्रमास)के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा द्वारा गोरेश्वर...
क्यों नहीं ख़त्म हो रहा Manipur का दर्द? (BBC Duniya with Sarika) (BBC Hindi)
क्यों नहीं ख़त्म हो रहा Manipur का दर्द? (BBC Duniya with Sarika) (BBC Hindi)
કોંગ્રેસની પરીવર્તન સંકલ્પ યાત્રા ઉના આવી પહોંચી@Live24 NewsGujarat
કોંગ્રેસની પરીવર્તન સંકલ્પ યાત્રા ઉના આવી પહોંચી@Live24 NewsGujarat
रेणापूर येथील युवकांच्या पुढाकारातून श्री रेणुका देवी मंदिरात आगळे वेगळ्या पद्धतीने महाप्रसाद वाटप.
रेणापूर येथील युवकांच्या पुढाकारातून श्री रेणुका देवी मंदिरात आगळे वेगळ्या पद्धतीने महाप्रसाद वाटप.