कोटा. कनवास क्षेत्र के ग्राम पंचायत झालरी के द्वारा लगभग 2 से 3 साल पहले श्मशान घाट का निर्माण तो करवा दिया, परंतु अभी तक शमशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं बना है। जिसके कारण अंतिम संस्कार करने के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा करीब दो तीन वर्ष पूर्व श्मशान घाट का निर्माण कार्य किया था, मगर मुख्य मार्ग का बजट नहीं होने से कार्य नहीं किया गया। वर्तमान समय में मुक्तिधाम पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग पर कीचड़ एवं पानी भरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में गांव में किसी की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम ले जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार बारिश के समय अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ियां लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली जाती हैं तो ट्रैक्टर ट्रॉली कीचड़ में धंसने से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल पाते है। श्मशान तक जाने वाले रास्ते को पक्का कराया जाए-ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर पक्का रास्ता बनाए जाने हेतु कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया। साथ ही उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को रास्ता बनाने हेतु मांग की गई, मगर आज दिन तक मुक्तिधाम जाने वाला रास्ता नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। खेड़ी गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से मुक्तिधाम जाने वाले मुख्य मार्ग को पक्का रास्ता बनाने की मांग की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi: Jhandewalan Temple में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु, भक्तों की लगी लंबी कतार | Aaj Tak
Delhi: Jhandewalan Temple में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु, भक्तों की लगी लंबी कतार | Aaj Tak
व्यापाऱ्याचे पाच लाख रुपये लुटले ; डोणगाव शिवारातील घटना
व्यापाऱ्याचे पाच लाख रुपये लुटले ; डोणगाव शिवारातील घटना
अबंड तालुक्यातील डोणगाव शिवारातील...
युवक का अपरहण कर मारपीट करने के प्रकरण मे 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की वृताधिकारी वृत नैनवां के नेतृत्व...
જાનહાની થવાની શક્યતાઓ પણ પ્રબળ હોય ત્યારે સ્થાનિકોમાં યાર્ડ સત્તાધીશો સામે લાલઘૂમ બન્યા છે.
જાનહાની થવાની શક્યતાઓ પણ પ્રબળ હોય ત્યારે સ્થાનિકોમાં યાર્ડ સત્તાધીશો સામે લાલઘૂમ બન્યા છે.
Highest Post Office : दुनिया का सबसे ऊंचाई पर मौजूद पोस्ट ऑफ़िस Tourist Spot कैसे बना (BBC Hindi)
Highest Post Office : दुनिया का सबसे ऊंचाई पर मौजूद पोस्ट ऑफ़िस Tourist Spot कैसे बना (BBC Hindi)