बांग्लादेश में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच भारत ने उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास में तैनात गैरजरूरी कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इसे लेकर सरकार ने एडवायजरी भी जारी की है। गौरतलब है कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं। दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर हमले भी जारी हैं। ऐसे में स्थिति के संवेदनशील होने के बाद भारत ने पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रखी है। ढाका में भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास में तैनात गैरजरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों की वापसी वाणिज्यिक उड़ान जरिए हुई है। सभी राजनयिक फिलहाल उच्चायोग में ही रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि उच्चायोग में काम जारी रहेगा। बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया और इंडिगो ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए विशेष उड़ानें संचालित कीं। इसके जरिए 400 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की विशेष उड़ान से बुधवार सुबह छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। इंडिगो ने भी एक बयान जारी कर कहा कि ए321 नियो विमान से संचालित चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દૂધસાગર ડેરીમાં નાણાકીય ગેરરીતિ મામલે શંકરસિંહ વાઘેલા-મોઢવાડિયાને સમન્સ
દૂધસાગર ડેરીમાં નાણાકીય ગેરરીતિ મામલે શંકરસિંહ વાઘેલા-મોઢવાડિયાને સમન્સ
અમરેલી જિલ્લાના ખાંભા ખાતે તાલુકા કક્ષાનો અમૃત કળશ યાત્રા કાર્યક્રમ યોજાયો
ખાંભા તાલુકા પંચાયત માં અમૃત કળશ યાત્રાનો કાર્યક્રમ યોજાયો હતો.તાલુકાના ગ્રામ્ય વિસ્તારમાંથી આવેલ...
તાપી નદીના કિનારે દેખાતું આ અદભૂત દ્રશ્ય ગલતેશ્વર મહાદેવ મંદિર
તાપી નદીના કિનારે દેખાતું આ અદભૂત દ્રશ્ય સુરત જીલ્લાના કામરેજ તાલુકાના ટીંબા ગામની સીમાં આવેલ અતિ...
Samsung Galaxy S24 Series में मिले कई दमदार फीचर, GenAI के मामले में पीछे रह गया Apple, जानिए डिटेल
Samsung Galaxy S24 Series ग्लोबली लॉन्च हो चुकी है। इसमें कंपनी ने कई ऐसे एआई फीचर्स प्रदान किए...