राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत व्यय की जाने वाली एक-एक पाई का हिसाब रखा जाए. राज्यपाल बागडे ने राजभवन के अधिकारियों की आयोजित विशेष बैठक में ये बातें कहीं. गवर्नर ने उच्च शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया. उन्होंने विश्वविद्यालयों में नैक की तैयारी और रैंकिंग वृद्धि के लिए भी तेजी से कार्य करने और इसकी राजभवन स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग किए जाने पर जोर दिया. राज्यपाल ने कमजोर और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए लागू योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी आह्वान किया. उन्होंने जनजाति क्षेत्रों में वर्षा जल संरक्षण के लिए भी विशेष कार्य किए जाने की बात कहीं है. जनजाति क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह देखा जाए कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर वास्तविक कार्य हुआ है या नहीं. उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के प्रभावी विकास के लिए सबको मिलकर कार्य करने पर जोर दिया है. राज्यपाल ने तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को कौशल विकास से आंकड़ों में नहीं बल्कि व्यवहारिक रूप में समृद्ध किए जाने और राजभवन स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने विश्वविद्यालयों द्वारा गांव गोद लेकर उनके विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की भी विशेष रूप से समीक्षा की है. राज्यपाल ने गांवों में विकास के लिए व्यवहारिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया और उन्होंने राजभवन से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण लगन और निष्ठा से कार्य करें.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાવીજેતપુરના ભારજ બ્રિજ નજીક જનતા ડાયવર્ઝન ચાલુ થતા છોટાઉદેપુર જિલ્લા સહિત મધ્ય પ્રદેશની જનતાને રાહત
પાવીજેતપુરના ભારજ બ્રિજ નજીક જનતા ડાયવર્ઝન ચાલુ થતા છોટાઉદેપુર જિલ્લા સહિત મધ્ય પ્રદેશની જનતાને...
Huawei Nova 12: सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर के साथ जल्द लॉन्च होंगे हुवावे के दो नए फोन, मिलेगा 60MP का सेल्फी कैमरा
Huawei Nova 12 Smartphone Specification Huawei Nova 12 और Huawei Nova 12 Pro दोनों में ट्रिपल...
પ્રશાસન ગાંવ કી ઓર' અભિયાન હેઠળ બનાસકાંઠા જિલ્લા વિકાસ અધિકારીશ્રી સ્વપ્નિલ ખરેના અધ્યક્ષસ્થાને પાલનપુર ખાતે સંકલન સમિતિના અધિકારીઓનો "સુશાસન પર વર્કશોપ" યોજાયો..
પ્રશાસન ગાંવ કી ઓર' અભિયાન હેઠળ બનાસકાંઠા જિલ્લા વિકાસ અધિકારીશ્રી સ્વપ્નિલ ખરેના અધ્યક્ષસ્થાને...
নৈৰ বুকুত ছাত্ৰছাত্ৰী ভয়ংকৰ যাত্ৰা
গোৱালপাৰাৰ দহিকটা আৰু কৈল্যাশাষ্ত্ৰৰ মাজৰ কৃষ্ণাই নৈত বুকু ভেদি ছাত্ৰছাত্ৰী সকলে সদায় বিদ্যালয়লৈ...