राजस्थान में सक्रिय हुए मानसून से हो रही भारी बारिश का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को राजसमंद, बाड़मेर जालोर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली और अजमेर जिले में अति भारी वर्षा हुई। इन जिलों में बाढ़ के हालात रहे। सर्वाधिक बारिश जैसलमेर के मोहनगढ़ में 260 मिमी, पाली में 257 मिमी और अजमेर के नसीराबाद में 165 मिमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते जैसलमेर के 868 साल पुराने सोनार दुर्ग की बुर्ज से लगती दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। पाली जिले में मुख्यालय के साथ ही सोजत और मारवाड़ जंक्शन में अब तक औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पाली और सोजत कस्बे में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। पाली में 70 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न है। फलोदी के लोहावट क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई गांव व कस्बे पानी से घिर गए हैं। थाना परिसर में करीब 3 फीट पानी भर गया है। ऐसे में पुलिसकर्मी ट्यूब की मदद से लोहावट थाने तक पहुंचने को मजबूर है। नागौर के भटनोखा गांव में मकान ढह गया, जिसमें एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। बांडी नदी में पानी चलने से जोधपुर जिले की लूनी तहसील के कई गांव जलमग्न हो गए। कांकाणी में एक युवक बह गया। बूंदी जिले के हिण्डोली के ग्राम बालापुरा में सोमवार शाम को नहाते समय बालक की खाल में बह जाने से मौत हो गई। टोंक के टोरडी गांव के पास सोमवार देर रात रोडवेज बस पानी में फंस गई। एसडीआरएफ के जवानों ने चालक को निकाल लिया, पर वह उनसे छूटकर बह गया और मौत हो गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Nissan Magnite के इस पार्ट में आई खराबी, कंपनी ने जारी किया Recall
जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में सब फोर मीटर सेगमेंट में एसयूवी के तौर पर...
Hindustan Zinc Q4 Earnings Breaking | चौथी तिमाही में कंपनी की आय और मुनाफे कैसा रहा?
Hindustan Zinc Q4 Earnings Breaking | चौथी तिमाही में कंपनी की आय और मुनाफे कैसा रहा?
ચોટીલા વિધાનસભા માટે ભાજપના સ્થાનિક ઉમેદવારની માગ; રામ બાલકદાસ બાપુનું નામ આગળ
ચોટીલા વિધાનસભા માટે ભાજપના સ્થાનિક ઉમેદવારની માગ; રામ બાલકદાસ બાપુનું નામ આગળ
M3 चिपसेट के साथ Apple ने पेश किया दो नए MacBook Air, जानिए फीचर्स, कीमत और सभी जरूरी डिटेल्स
Apple ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए मैकबुक लॉन्च किए हैं। इसमें 13 इंच और 15 इंच के मॉडल शामिल...
पंजाब में कानून व्यवस्था अपने सबसे निचले स्तर पर चली गयी हैं- चुघ
पंजाब में कानून व्यवस्था अपने सबसे निचले स्तर पर चली गयी हैं, कुछ दिन पहले एक व्यापारी का क़त्ल...