कोटा. जिले बपावर थाना क्षेत्र में मकान निर्माण कार्य की मजदूरी पर गए एक 19 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मुआवजा राशि की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। देर रात तक परिजन सांगोद अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बैठे रहे। जानकारी के अनुसार बपावर निवासी मजदूर राकेश कुशवाह 19 वर्ष पुत्र छोटूलाल मेगा हाइवे स्थित एक मकान निर्माण कार्य की मजदूरी पर गया था। जहां संदिग्ध स्थिति में मजदूर की मौत हो गई। युवक के शव को बपावर सीएचसी से सांगोद पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। जहा पर शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नही हो सका। सांगोद पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि जो व्यक्ति मजदूरी पर ले गया था उसके खिलाफ पुलिस मामले को दर्ज करें। वहीं परिजनों को 5 लाख का मुआवजा दिलवाया जाए। मुआवजा राशि की मांग को लेकर परिजन व अन्य कुछ लोग मोर्चरी के बाहर बैठ गए। सूचना मिलते ही सांगोद पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र नागर भी सांगोद चिकित्सालय पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आज बुधवार को म्रतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Today's Trending Stocks: जानें आज किन Stocks में निवेशकों की हुई जमकर कमाई और कहां लगी निराशा हाथ?
Today's Trending Stocks: जानें आज किन Stocks में निवेशकों की हुई जमकर कमाई और कहां लगी निराशा हाथ?
ખેડા જિલ્લા વસો ખાતે ગણેશ વિસર્જન નો ઉત્સવ ઉજવાયો
આજ રોજ સમગ્ર ખેડા જિલ્લામાં કોરોના ના કપરા સમય બાદ પ્રથમ વાર આટલા હર્ષો ઉલ્લાસ સાથે ગણેશ વિસર્જન...
ગૃહ અને સહકાર મંત્રી અમિતભાઇ શાહ અને ભૂપેન્દ્ર પટેલના હસ્તે ૪ અનુપમ(સ્માર્ટ) શાળાઓનું ઈ-લોકાર્પણ
ગૃહ અને સહકાર મંત્રી અમિતભાઇ શાહ અને ભૂપેન્દ્ર પટેલના હસ્તે ૪ અનુપમ(સ્માર્ટ) શાળાઓનું ઈ-લોકાર્પણ
ઈડર નગરપાલીકા દ્વારા કરવામાં આવી રહેલ કર્મચારી ભરતીમાં કૌભાંડ થયાના આક્ષેપ@live24newsgujarat
ઈડર નગરપાલીકા દ્વારા કરવામાં આવી રહેલ કર્મચારી ભરતીમાં કૌભાંડ થયાના આક્ષેપ@live24newsgujarat
खो-खो व टेबिल टेनिस प्रतियोगिताओं में खिलाडियों ने दिखाया उत्साह
राजकीय महाविद्यालय में खेल सप्ताह के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर दीपकराज जैन ने शुक्रवार को खो-खो...